सड़क बनी नहीं: 12 लाख का भुगतान; नेता प्रतिपक्ष चौकसे ने सड़क घोटाले का किया खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम ने यादवनंद नगर में सड़क निर्माण का ठेका 22 लाख में दिया। लेकिन सड़क बनी नहीं और ठेकेदार ने बिल लगाकर 12 लाख का भुगतान हासिल कर लिया। अब उसी सड़क के निर्माण का टेंडर नए नाम से जारी किया गया है। इस तरह निगम में सड़क घोटाला हुआ।
निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने पत्रकार वार्ता में भाजपा की परिषद और निगम अफसरो पर निगम में घोटाले के आरोप लगाए है। चौकसे ने कहा कि निगम अफसर, नेता और ठेकेदार की मिलीभगत से निगम में 22 लाख का सडक़ घोटाला हुआ।
चौकसे ने कहा कि निगम ने वार्ड क्रमांक 12 के यादवनंद नगर में गली नंबर दो में सडक़ निर्माण के लिए 22 लाख का ठेका दिया। लेकिन ठेकेदार ने नेता व अफसरो से मिलीभगत कर सडक़ बनाए बिना ही भुगतान हासिल कर लिया। उस समय यह फाईल प्रेम परमार वाली गली के नाम पर बनाई गई थी।
अब निगम उसी सडक़ की नई फाइल रामकिशोर के घर से पूनम साहू के घर तक सडक़ बनाने के नाम पर बनाई गई है। चौकसे ने कहा कि पहले सडक़ के नाम पर ठेकेदार को 12 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया है।
उसी सडक़ के लिए अब 22 लाख रुपए में ठेका दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि मैने पहले भी शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।
महापौर पर आरोप: चौकसे ने कहा कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यकाल में कई घोटाले हो रहे है। लेकिन उनकी शिकायत के बाद भी कार्रवाई नही होती है। निगम का बजट सम्मेलन भी आयोजित किया जाता है तो उसमें भी शहर के मुद्दो पर चर्चा करने की जगह हंगामा करने लगते है और बिना चर्चा के ही सभी प्रस्ताव पास-पास कहकर पास कर लेते है। भाजपा की परिषद पूरी तरह भ्रष्टाचार और घोटाले में डूबी हुई है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!