भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी: 14 टीआई इधर से उधर; एरोड्रम थाने से हटाए जाने के बाद मिला चंदन नगर जैसा बड़ा थाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए पुलिस विभाग ने 14 निरीक्षकों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम निलंबित चल रहे टीआई वेदेंद्र सिंह कुशवाह का निकला।
9 अक्टूबर को एरोड्रम थाने के टीआई वेदेंद्र सिंह कुशवाह को भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ता पंडित जयदीप दुबे (जो विधायक गोलू शुक्ला के पुजारी भी हैं) के साथ अभद्रता, मारपीट और दुर्व्यवहार करने के आरोप में हटा दिया गया था। ऐसा अफसरों ने भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के दबाव में किया था।
भाजपाइयों को उम्मीद थी कि अब टीआई कुशवाह लंबे समय तक लाइन में पड़े रहेंगे, लेकिन हुआ इसका उलटा ही चंद दिनों में ही टीआई वेदेंद्र कुशवाह को एरोड्रम थाने से भी बड़े चंदन नगर थाने का चार्ज दे दिया गया। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि टीआई वेदेंद्र कुशवाह भाजपा विधायक गोलू शुक्ला पर भारी पड़ गए।
जारी सूची के अनुसार निरीक्षक मनीष मिश्रा को द्वारकापुरी से रावजी बाजार थाना प्रभारी बनाया गया है। अजय नायर को अपराध शाखा से द्वारकापुरी भेजा गया है। सीबी सिंह को एमआईजी थाने से पुलिस उपायुक्त कार्यालय में पदस्थ किया गया है, जबकि नीतू सिंह को लसूड़िया से एमआईजी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लाइन में पदस्थ जयसीराम बरड़े को रिजर्व केंद्र से टूआईसी फर्स्ट थाना लसूड़िया में पदस्थ किया गया है। नीरज मेड़ा को अपराध शाखा से संयोगितागंज और कृष्णपाल सिंह यादव को संयोगितागंज से खजराना थाना भेजा गया है। मनोज सेंधव अब खजराना के बजाय एरोड्रम थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
राजनीतिक रसूख रखने वाले सहर्ष यादव को कनाड़िया थाने से अपराध शाखा भेजा गया है। तिलक करौले को चंदन नगर से कनाड़िया थाना प्रभारी बनाया गया है। वेदेंद्र सिंह कुशवाहा को पुलिस उपायुक्त जोन-1 कार्यालय से चंदन नगर थाने की कमान सौंपी गई है।
टीआई मनोज दुबे को रिजर्व केंद्र से अपराध शाखा में पदस्थ किया गया है। टीआई दीपसिंह परमार को रावजी बाजार से सराफा थाना भेजा गया है, जबकि राजकुमार लिटोरिया को सराफा थाने से अपराध शाखा में नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
टीआई सहर्ष यादव को मिल सकता हैं जल्द मलाईदार थाना
राजनीतिक रसूख रखने वाले टीआई सहर्ष यादव को भले ही इस लिस्ट में से कनाड़िया थाने से हटाकर अपराध शाखा भेजा गया है लेकिन सूत्रों की मानें तो जल्द ही सहर्ष यादव सहित लाइन और अपराध शाखा में बैठे अन्य टीआई को लसुड़िया, बाणगंगा , तेजाजी नगर , भंवरकुआ , विजयनगर थाना मिल सकता है।
संबंधित समाचार

फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अनेक सवाल:यह है सबसे चर्चित मामला; 'खुलासा फर्स्ट' ने किया था खुलासा, अब संभागायुक्त से तहसीलदार तक के आदेश जांच के घेरे में, लगातार हो रहे हैं चौंकाने वाले खुलासे

विवांता आधुनिक सुविधाओं और शानदार आतिथ्य का नया केंद्र:मालवा के जायके से लेकर रूफटॉप डाइनिंग तक; मेहमानों को मिलेगा खास अनुभव

अहिल्या नगरी में आरएसएस का महाकुंभ:इंदौर में संघ का महामंथन; नशे की लत, डिजिटल कंटेंट और वैश्विक चुनौतियों पर तय होगी नई दिशा

महाकाल दर्शन करने आई महिला की निजता से खिलवाड़:कर्मचारी पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप

प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी:अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेयर को मिला ई-मेल; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी:बागली विधायक मुरली भंवरा बोले- धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे

निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा:एमजी रोड थाना क्षेत्र के आरोपी को जिलाबदर करने की तैयारी

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया आदेश; 18 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटके मिले; एक ही परिवार के बताए जा रहे दोनों

सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा:लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली:14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल; इंदौर पुलिस ने भी दिया ‘Fight Against Drugs’ का संदेश

दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी:पुलिस ने पकड़ी नकबजन गैंग; 5 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर:कलेक्टर ने सांदीपनि अहिल्याश्रम कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण

इंदौर में संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल:घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील

कुएं में मिले तीन मासूमों के शव:बलि दिए जाने की आशंका; विसरा रिपोर्ट का इंतजार

वीडियो देखिये, रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश:आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग; अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के नेतृत्व में समाजजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे

प्रदेश बनेगा केमिकल उद्योग का हब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:मुंबई में एमपी केम-2026 में बताई सरकार की उपलब्धियां

बरामदे में तेंदुआ, दो घंटे बाद पहुंची टीम:डॉग स्क्वाड भी नाकाम; वन विभाग की तैयारियों पर उठे सवाल

10 हजार की घूस लेते धराए कर्मचारी:2.30 लाख रुपए का वेतन बिल पास कराने के बदले ले रहा था रिश्वत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!