रईसजादों के खेल की पुलिस को भनक तक नहीं: नशेड़ियों की सीक्रेट 'स्ट्रेंजर्स हाउस पार्टी' का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

एंट्री शुल्क रुपए ₹799, गोपनीय लोकेशन पर शराब और हुड़दंग, सोशल मीडिया से चल रहा नेटवर्क
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कुछ साल पहले पबों से निकलकर सड़कों पर उत्पात मचाने वाले नशेड़ी रईसजादों पर पुलिस ने शिकंजा कसा था। ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद कुछ समय के लिए सब कुछ शांत हो गया था, लेकिन अब पार्टी का नया मॉडल तैयार हो गया है।
‘स्ट्रेंजर्स हाउस पार्टी’ के नाम पर निजी फ्लैट और अपॉर्टमेंट्स में गुपचुप नशाखोरी और देर रात तक पार्टी आयोजित हो रही हैं। खुलासा फर्स्ट ने ऐसी एक गोपनीय पार्टी का खुलासा किया है।
नशेड़ी रईसजादों ने नया ठिकाना खोज लिया है। बहुमंजिला इमारतों के फ्लैटों में सीक्रेट पार्टियां आयोजित हो रही हैं। सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को जोड़ा जा रहा है, लोकेशन पार्टी के कुछ मिनट पहले तक गोपनीय रखी जाती है और ₹799 शुल्क लेकर अजनबियों को एक ही छत के नीचे शराबखोरी व देर रात तक हुड़दंग के लिए इकट्ठा किया जा रहा है। हैरानी है यह पूरा खेल पुलिस की नाक के नीचे चल रहा है।
खुलासा फर्स्ट टीम ने जब सोशल मीडिया पर सक्रिय इंस्टाग्राम पेज वीकेंड वॉरियर्स से संपर्क किया तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। आयोजकों ने बताया प्रति व्यक्ति ₹799 शुल्क देकर पार्टी में शामिल हो सकते हैं लेकिन रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन कर आयोजन स्थल की जानकारी दी जाएगी।
6 जून को रात 8 बजे पार्टी निपानिया स्थित एक लग्जरी फ्लैट में हुई थी। लोकेशन नशेड़ियों को पार्टी शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही भेजी गई। आयोजकों ने दावा किया पार्टी में केवल 25 से 30 लोगों को शामिल किया है।
खास बात यह अधिकांश युवक-युवतियां एक-दूसरे से पूरी तरह अनजान थे। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया था अपनी ड्रिंक स्वयं लेकर आएं। यानी निजी फ्लैट में शराब परोसने और सेवन कराने की व्यवस्था बिना किसी अनुमति के की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार ये पार्टियां लगातार विजय नगर, निपानिया और लसूड़िया क्षेत्र की बहुमंजिला इमारतों में आयोजित हो रही हैं। इनमें शहर के प्रतिष्ठित परिवारों के युवक-युवतियों की शामिल हो रहे है।
दुर्भाग्यपूर्ण यह कि आयोजन में शामिल होने वाले अधिकांश लोग एक-दूसरे के लिए अजनबी होते हैं तो किसी अप्रिय घटना, विवाद, मारपीट, छेड़छाड़ या अपराध की स्थिति में जिम्मेदारी किसकी होगी? बिना निगरानी और अनुमति के चल रही ऐसी पार्टियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चिंता का विषय होना चाहिए।
पुलिस तक पहुंची 'स्ट्रेंजर्स पार्टी' गैंग की भनक
सूत्रों के मुताबिक हाउस पार्टी के नाम पर गुप्त आयोजन करने वाले नेटवर्क की जानकारी पुलिस तक पहुंच चुकी है। आयोजक हर बार लोकेशन बदलकर पार्टी करते हैं ताकि पुलिस और लोगों की नजर से बच सकें।
सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में युवक-युवतियां तेज डीजे की धुन पर देर रात तक पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इंस्टाग्राम आईडी और आयोजकों के नेटवर्क को ट्रैक कर उनकी पहचान जुटाने में लगी है।
पबों पर ताले लगे तो रईसजादों ने फ्लैटों को ही ‘नाइट क्लब’ बना लिया। सवाल है शहर में आखिर कितनी ऐसी सीक्रेट पार्टियां चल रही हैं और जिम्मेदारों को भनक तक नहीं?
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!