पवन चक्की का पोल बना विवाद की वजह: भील परिवार पर फावड़े-दरांती से हमला; महिला गंभीर, अस्पताल रेफर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले के बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमला में पवन चक्की के सपोर्टिंग पोल लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक भील परिवार पर कथित रूप से फावड़े और दरांती से हमला कर दिया गया। हमले में दो महिलाएं घायल हो गईं। इनमें तेजुबाई की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खेत में काम के दौरान हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, ग्राम अमला निवासी भैरूलाल भील अपनी पत्नी तेजुबाई और बहू रेखाबाई के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके खेत में पवन चक्की के लिए सपोर्टिंग वायर का पोल लगाया जा रहा था। आरोप है कि पड़ोसी शंकरलाल यादव और हरिओम यादव वहां पहुंचे और पोल लगाने का विरोध करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई।
फावड़े और दरांती से किया हमला
पीड़ित परिवार का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर शंकरलाल यादव ने फावड़े से रेखाबाई पर हमला कर दिया, जबकि हरिओम यादव ने दरांती से तेजुबाई पर वार कर दिया। हमले में तेजुबाई की आंख के पास, हाथ और छाती पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे भैरूलाल के साथ भी मारपीट की गई।
ग्रामीणों के पहुंचते ही आरोपी फरार
घटना के दौरान शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घायल महिलाओं को पहले बड़नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तेजुबाई को उज्जैन के चरक भवन स्थित जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कर प्रकरण दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिए, हंगामे के बीच समान नागरिक संहिता बिल पास:मुख्यमंत्री बोले- अलग-अलग मजहबी तौल कांटा नहीं चलेगा; कांग्रेस का जोरदार विरोध

खुलासा फर्स्ट की सबसे बड़ी ताकत उसकी विश्वसनीयता

सांसद शंकर लालवानी के निवास पर फटा ‘तिरंगा' फहराने का आरोप

लटूरी देवता की गवाही के बिना अधूरी और खंडित है बाबा केदार की यात्रा

सुप्रीम एक्शन:राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; टिन्नू यादव की रिमांड में बड़े खुलासे, VVIP गेट से रकम बाहर ले जाने का पुलिस का दावा

323 पेड़ों की बलि देकर बनाएंगे टंकी:गार्डन पर निगम का बुलडोजर; लाखों के सौंदर्यीकरण पर फिरा पानी

छत्तीस घंटे में दूधवाले से लूट का खुलासा:पत्थर मारकर लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार; बाइक और मोबाइल बरामद

नोटरी से खुला निगम खाता:फिर विक्रय हो गई संपत्ति

40 वर्षों से जमे हैं शेवगांवकर दोषी हैं:फिर भी पद नहीं छोड़ रहे

छात्रों के समर्थन में सिंगर ने उठाई आवाज:लाठीचार्ज पर जताई नाराजगी; कहा-छात्रों को मारने में शर्म नहीं आती

सीजेपी आंदोलन पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान:बोलीं- जरूरत पड़ी तो खुद प्रदर्शन में जाऊंगी; विपक्ष को दिया एकजुटता का मंत्र

तो इन कारणों से कटा नरोत्तम का पत्ता:अब मुख्यधारा में वापसी मुश्किल

190 पदोन्नत एसडीएम नहीं कर सकेंगे राजस्व के फैसले:भर्ती नियम 1961 के अनुसार दो साल परिवीक्षा अवधि व ट्रेनिंग अनिवार्य

गुरु पूर्णिमा पर मनेगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:आयोजन को लेकर की समीक्षा

गांवों से दिल्ली तक आंदोलनों की एक जैसी तस्वीर दिखी

अपॉइंटमेंट के नाम पर महिला से ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही हैक हुआ मोबाइल; खाते से उड़ाए रुपए

सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी संग्राम:युवक से माफी मंगवाई, कांग्रेस ने थाने का किया घेराव

वीडियो देखिये, कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का राहुल गांधी पर हमला:बोले- सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार; नेता प्रतिपक्ष से ऐसी उम्मीद नहीं

नीट आंदोलन:भंवरकुआं पर 22वें दिन भी डटे छात्र; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!