भागीरथपुरा में मौत की पाइप लाइन: 36 मौतों के बाद भी नल उगल रहे जहरीला पानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा क्षेत्र में निगम की बड़ी लापरवाही का खुलासा हुआ है। करोड़ों रुपए खर्च कर नर्मदा की नई पाइपलाइन डालने के दावों के बीच आज भी रहवासियों के घरों में बदबूदार और दूषित पानी पहुंच रहा है।
यह वही इलाका है जहां पिछले दिनों दूषित जल के सेवन से तीन दर्जन से अधिक लोग काल के गाल में समा गए थे। दर्दनाक हकीकत यह है कि इन मौतों के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी है और जिम्मेदार अधिकारी अब भी पुरानी गलतियों से सबक लेने को तैयार नहीं हैं।
क्षेत्र के डिक्स वाली गली में रहने वाले रहवासी अजय गायकवाड़ का दर्द प्रशासन की संवेदनहीनता का खुलासा करता है। अजय ने बताया कि इसी दूषित पानी की वजह से उन्होंने अपने भाई हेमंत गायकवाड़ को खो दिया, लेकिन आज भी हालात जस के तस बने हुए हैं।
नई पाइपलाइन बिछाने के बाद भी नलों से निकलने वाला गंदा पानी क्षेत्र में फिर से किसी बड़ी बीमारी या जनहानि की आहट दे रहा है। अपनी शिकायत को पुख्ता करने के लिए रहवासियों ने नलों से आ रहे गंदे पानी का वीडियो भी बनाया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि घरों में सप्लाई किया जा रहा पानी पीने लायक तो दूर, नहाने योग्य भी नहीं है।
रहवासी श्रीकांत रतनेरे, मोहित धड़कर और दीपक तिमलिया सहित बड़ी संख्या में लोगों ने जब पानी की टंकी पर तैनात निगम कर्मियों को इस समस्या से अवगत कराया, तो उन्हें समाधान के बजाय टका सा जवाब मिला कि अपना कनेक्शन चेक करवा लो। हैरानी की बात यह है सी एम हेल्पलाइन (181) भी इस गंभीर मुद्दे पर बेअसर साबित हो रही है।
रहवासियों का आरोप है कि वे अपनी शिकायत दर्ज तो कराते हैं, लेकिन बिना किसी जमीनी सुधार या निराकरण के ही शिकायत को सिस्टम से हटा दिया जाता है। कागजों पर समस्या हल दिखाई जा रही है, जबकि हकीकत में भागीरथपुरा की जनता आज भी गंदा पानी पीने को मजबूर है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!