खबर
Top News

दरिंदगी की पराकाष्ठा: प्यार के झांसे में फंसाकर नाबालिग से गैंगरेप; फिर 50 हजार में किया सौदा, विरोध करने पर हत्या कर शव फूंका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 जून 2026, 12:08 pm
शेयर करें:
दरिंदगी की पराकाष्ठा

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहाँ नवग्रह मंदिर की पहाड़ी पर एक 15 वर्षीय नाबालिग के साथ न सिर्फ गैंगरेप किया गया, बल्कि मुख्य आरोपी (उसका बॉयफ्रेंड) उसे अपने ही दोस्त को 50 हजार रुपये में बेचने का सौदा करने लगा।

गला घोंटकर की हत्या
जब लड़की ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए अगले दिन लाश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

बुलेट पर 'सफर' और पहाड़ी पर 'साजिश'
नाबालिग छात्रा भिंड जिले के मौ की रहने वाली थी। उसका इलाके के ही रामू गुर्जर नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 28 मई को रामू अपनी बुलेट बाइक पर उसे बहला-फुसलाकर ग्वालियर ले आया। इस पूरी साजिश में रामू का दोस्त अरुण भी शामिल था।

दोनों आरोपी नाबालिग को जनकगंज थाना क्षेत्र के तहत आने वाली नवग्रह मंदिर की सुनसान पहाड़ी पर ले गए, जहाँ दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया।

अस्मत की सौदेबाजी और कत्ल
दरिंदगी यहीं नहीं रुकी; गैंगरेप के बाद मुख्य आरोपी रामू गुर्जर अपनी ही नाबालिग प्रेमिका को अपने दोस्त अरुण को 50 हजार रुपये में बेचने की सौदेबाजी करने लगा। अपनी आंखों के सामने खुद का सौदा होते देख नाबालिग सहम गई और उसने रोते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया।

घबराए आरोपियों ने पहचान उजागर होने के डर से पहाड़ी पर ही उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया और शव को झाड़ियों में छिपाकर भाग निकले।

सबूत मिटाने के लिए लाश को पेट्रोल से जलाया
हत्या के अगले दिन (29 मई) आरोपियों ने शव को पूरी तरह ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इस बार रामू और अरुण अपने एक और साथी गौरव कुशवाह को साथ लेकर दोबारा पहाड़ी पर पहुँचे। उन्होंने शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी ताकि मृतका की पहचान न हो सके। शव को आधा जलाकर तीनों आरोपी शहर से फरार हो गए।

कॉल डिटेल्स से हुआ खुलासा
इधर, नाबालिग के लापता होने पर परिजनों ने भिंड के मौ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और रामू गुर्जर पर शक जताया था। ग्वालियर और मौ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जब रामू को हिरासत में लिया, तो वह शुरुआत में पुलिस को गुमराह करता रहा।

लेकिन जैसे ही पुलिस ने सख्ती दिखाई और कॉल रिकॉर्ड्स (CDR) सामने रखे, आरोपी टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

सीएसपी लश्कर, किरन अहिरवार ने बताया: "आरोपी रामू गुर्जर की निशानदेही पर जनकगंज पुलिस टीम ने नवग्रह मंदिर की पहाड़ी से मृतका का अधजला और क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।"

पिता बोले- 'दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मृतका के पिता ने रुंधे गले से बताया कि बेटी घर से बाहर जाने का कहकर निकली थी। जब वह देर रात तक नहीं लौटी, तो तलाश शुरू की गई। घर से कुछ जेवर और नकदी भी गायब थे। पिता ने रोते हुए कहा, "जिस बेटी को बड़े लाड़-प्यार से पाला था, उसे इन दरिंदों ने बेरहमी से मार डाला। प्रशासन से मांग है कि इन आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।"

संबंधित समाचार

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा
Top News

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

less than a minute ago
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
Top News

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

3 minutes ago
ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस
Top News

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

6 minutes ago
शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना
Top News

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

11 minutes ago
देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध
Top News

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

14 minutes ago
बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी
Top News

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

19 minutes ago
क्रिकेट का बड़ा नियम बदला
Top News

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

19 minutes ago
शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा
Top News

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

34 minutes ago
मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले
Top News

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

40 minutes ago
बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम
Top News

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

44 minutes ago
गरबा पंडाल में छेड़छाड़
Indore

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

about 1 hour ago
सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी
Top News

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

about 1 hour ago
दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी
Top News

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

about 1 hour ago
यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना
Top News

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

about 1 hour ago
ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स
Top News

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

about 2 hours ago
12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार
Top News

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग
Top News

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

about 2 hours ago
गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी
Top News

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी

about 2 hours ago
‘राज’ के लिए ‘अराजकता’
Top News

‘राज’ के लिए ‘अराजकता’:आंदोलन का आज ‘टी ब्रेक’; राहुल ने विपक्षी नेताओं को अपने घर चाय पर बुलाया

about 2 hours ago
सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले
Top News

सीएम डाॅ. मोहन यादव बोले:मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में बदल रहा मालवा; इन शहरों में बढ़ानी होंगी होटल सुविधाएं

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!