एलिवेटेड कॉरिडोर और फ्लाईओवर की तस्वीर होगी साफ: सिंहस्थ के लिए बनेंगी सड़कें; खुलेगा खजाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बुनियादी ढांचे और विस्तार को नई ऊंचाई देने के लिए विकास प्राधिकरण का सालाना बजट आज पेश होने जा रहा है। महावीर जयंती के अवकाश के कारण एक दिन की देरी से आ रहे इस बजट पर पूरे शहर की निगाहें टिकी हैं।
माना जा रहा है कि इस बार विकास कार्यों का कुल खाका 1200 से 1400 करोड़ रुपये के बीच रहेगा, जो शहर के भविष्य की जरूरतों और ट्रैफिक प्रबंधन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
बजट में सबसे ज्यादा चर्चा पीपल्याहाना से बायपास को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर है, जिसका प्रस्ताव एक बार फिर पटल पर आ सकता है।
वहीं, शहर के व्यस्ततम ट्रैफिक को राहत देने के लिए चंदन नगर चौराहे पर 48 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर को इस बजट में अंतिम मंजूरी मिलना तय माना जा रहा है। इसके साथ ही आगामी सिंहस्थ मेले की तैयारियों को देखते हुए उज्जैन रोड को जोड़ने वाली एमआर-10 और एमआर-12 सड़कों के निर्माण के लिए भी बड़ी राशि का प्रावधान किया जा सकता है, ताकि आने वाले दो सालों में ये सड़कें श्रद्धालुओं और आम जनता के लिए तैयार हो सकें।
हालांकि, पिछले साल की तुलना में बजट का कुल आकार थोड़ा कम रहने का अनुमान है, लेकिन पूरा जोर उन प्रोजेक्ट्स को रफ्तार देने पर रहेगा, जो पिछले एक साल से फाइलों में अटके हुए थे। बड़े गणपति, मरीमाता चौराहा फ्लाईओवर और बाणेश्वर कुंड लोक जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर भी आज स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।
इसके अतिरिक्त, शहर में नर्मदा जल आपूर्ति और सीवरेज लाइन विस्तार जैसे मूलभूत कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई है। एमआर-12 सड़क निर्माण के दौरान भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर चल रहे विरोध के बीच यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि विकास के इस पहिए को आगे बढ़ाने के लिए विकास प्राधिकरण क्या ठोस रणनीति अपनाता है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!