प्रतिष्ठित क्लब के चुनाव की तस्वीर होने लगी साफ: इस पैनल ने भी घोषित किए अपने उम्मीदवार; अब सीधा मुकाबला लगभग तय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रतिष्ठित यशवंत क्लब में होने वाले मैनेजिंग कमेटी चुनाव को लेकर तस्वीर अब साफ होने लगी है। गोरानी पैनल के बाद अब पम्मी छाबड़ा के नेतृत्व वाले पैनल ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जून में होने वाले इस चुनाव में अब सीधा मुकाबला दो पैनलों के बीच तय माना जा रहा है।
पम्मी पैनल ने घोषित किए प्रमुख उम्मीदवार
पम्मी पैनल की ओर से चेयरमैन पद के लिए पम्मी छाबड़ा के अलावा सचिव पद के लिए अतुल सेठ और सह सचिव पद के लिए पंकज कुकरेजा मैदान में उतरेंगे। कोषाध्यक्ष पद के लिए अभी नाम घोषित होना बाकी है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए चार नाम तय किए गए हैं। ये हैं- अमृत देव, विकास (बॉबी) थम्मन, सौरभ भंडारी और शिखर वर्मा। एक पद पर अभी निर्णय शेष है।
गोरानी पैनल भी मैदान में
इससे पहले गोरानी पैनल अपने उम्मीदवार घोषित कर चुका है। इस पैनल से चेयरमैन पद के लिए जितेंद्र उर्फ जीतू जैन, सचिव पद के लिए विजय कस्तूरी, कोषाध्यक्ष पद के लिए रूपल पारिख और सह सचिव पद के लिए तेजवीर जुनेजा मैदान में हैं। कार्यकारिणी के लिए वैभव दुआ, गुनीत चड्ढा, राजेश तलवार और भारती बरोडिया के नाम तय किए गए हैं, जबकि एक पद अभी बाकी है।
कुल 9 पदों के लिए होगा चुनाव
यशवंत क्लब की मैनेजिंग कमेटी के लिए कुल 9 पदों पर चुनाव होना है। इनमें 4 प्रमुख पद चेयरमैन, सचिव, कोषाध्यक्ष, सह सचिव के और पांच पद कार्यकारिणी सदस्य के हैं। इनका कार्यकाल दो साल का होगा।
दो टर्म नियम से बदले चेहरे
क्लब के संविधान के अनुसार कोई भी पदाधिकारी लगातार दो कार्यकाल के बाद तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ सकता। इसी नियम के चलते वर्तमान चेयरमैन टोनी सचदेवा और सचिव संजय गोरानी इस बार चुनावी मैदान में नहीं हैं। यही वजह है कि दोनों पैनलों ने नए चेहरों को मौका दिया है।
सुलह के बाद टला त्रिकोणीय मुकाबला
चुनाव में एक समय त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बनती दिख रही थी, जब वरिष्ठ अधिवक्ता अजय बागड़िया ने चेयरमैन पद पर उतरने की तैयारी की थी। उनके साथ अतुल सेठ भी अलग पैनल से सचिव पद के दावेदार थे। हालांकि बाद में पम्मी छाबड़ा और अजय बागड़िया के बीच सुलह हो गई। बागड़िया ने चुनाव से दूरी बना ली, जबकि अतुल सेठ पम्मी पैनल में शामिल होकर सचिव पद के उम्मीदवार बन गए।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!