छात्रों की ‘गूंज’ से पहले किराए का शोर: 5 दिन के कार्यक्रम के लिए इतने लाख किराया; कांग्रेस ने उठाए सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले रीजनल पार्क के पास स्थित मैदान के किराए को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
कांग्रेस का आरोप है कि कार्यक्रम के लिए आईडीए ने पांच दिन के मैदान उपयोग का किराया 10.50 लाख रुपए बताया है। कांग्रेस ने कार्यक्रम को छात्रों से जुड़ा और गैर-राजनीतिक बताते हुए किराया निर्धारण पर सवाल खड़े किए हैं।
एक ही दिन में किराए के तीन आंकड़े बताए जाने का दावा
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि गुरुवार को मैदान के किराए को लेकर आईडीए अधिकारियों की ओर से अलग-अलग रकम बताई गई। चौकसे के मुताबिक, पहले करीब 1.30 लाख रुपए, फिर 2.50 लाख रुपए और शाम तक 10.50 लाख रुपए किराया बताया गया।
कांग्रेस ने इसे किराया निर्धारण में गंभीर विसंगति बताते हुए आईडीए से स्पष्ट जवाब मांगा है। चौकसे का आरोप है कि कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दबाव के कारण किराए की राशि बढ़ाई जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
15 दिन के पटाखा बाजार का किराया करीब 2 लाख, फिर 5 दिन के कार्यक्रम के 10.50 लाख क्यों?
कांग्रेस ने मैदान के किराए की तुलना इसी स्थान पर लगने वाले पटाखा बाजार से की है। पार्टी का कहना है कि यहां करीब 15 दिनों तक पटाखा बाजार लगाया जाता है और सभी व्यापारियों से मिलाकर आईडीए को लगभग 2 लाख रुपए किराया मिलता है।
चौकसे ने सवाल उठाया कि जब 15 दिन के पटाखा बाजार का कुल किराया करीब 2 लाख रुपए है, तो छात्रों से जुड़े पांच दिन के कार्यक्रम के लिए 10.50 लाख रुपए की मांग किस आधार पर की जा रही है? कांग्रेस ने आईडीए से किराया तय करने के नियम, दर और गणना का आधार सार्वजनिक करने की मांग की है।
आईडीए का जवाब...अभी किराया अंतिम नहीं
वहीं, आईडीए प्रबंधन का कहना है कि कार्यक्रम के लिए पुलिस क्लीयरेंस मांगा गया है। पुलिस की अनुमति मिलने के बाद ही मैदान के किराए की गणना और अंतिम राशि तय की जाएगी। यानी फिलहाल 10.50 लाख रुपए की राशि अंतिम किराया नहीं है।
आईडीए के मुताबिक, कार्यक्रम की प्रकृति, मैदान के उपयोग, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस से मिलने वाली अनुमति सहित संबंधित बिंदुओं के आधार पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
अब पुलिस क्लीयरेंस और अंतिम किराया तय होने पर साफ होगी तस्वीर
राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच तैयारियां जारी हैं। ऐसे में मैदान के किराए को लेकर उठे सवालों के बीच अब निगाहें पुलिस क्लीयरेंस और आईडीए की अंतिम किराया गणना पर हैं।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या पांच दिन के कार्यक्रम का किराया वास्तव में 10.50 लाख रुपए होगा या पुलिस क्लीयरेंस के बाद आईडीए नई गणना के आधार पर राशि तय करेगा?
संबंधित समाचार

16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग; 4 नाबालिग हिरासत में

वीडियो देखिये, प्रधानमंत्री ने "मन की बात" कार्यक्रम में इस जिले की बेटी के अंगदान का किया उल्लेख:मुख्यमंत्री ने माना आभार; परिवार के फैसले से समाज और देश के लिए बड़ा संदेश

मध्यप्रदेश की बाग प्रिंट कला श्रीलंका में बिखेरेगी अपनी छटा:धार के शिल्पकार को ‘सीलोन क्राफ्ट वीक 2026’ में भागीदारी का आमंत्रण

इंदौर में अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए स्थल निर्धारित:सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश; एक मैदान में 50 से अधिक अस्थाई लाइसेंस जारी नहीं होंगे

दीपावली पर अस्थाई खेरची पटाखा दुकानों के लाइसेंस:इस दिन तक लिए जाएंगे आवेदन; निर्धारित स्थलों पर लगेंगी अस्थाई पटाखा दुकानें, इतनी अवधि के लिए जारी होंगे लाइसेंस

लसूड़िया मोरी–केलोद हाला रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण:दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य; सिंहस्थ-2028 में क्षेत्रवासियों को मिलेगी जाम से राहत

वीडियो देखिये, पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हंगामा:पीएम मोदी के समर्थन में बोलने वाले व्यक्ति की पिटाई

प्रदेश में 42 लाख वोटरों के नाम कटने का कांग्रेस का दावा:कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य ने SIR रद्द करने की उठाई मांग

गुजरात साइबर ठगी मामले में फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार:गुजरात पुलिस और लसूड़िया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?

मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप:26 बच्चों का रेस्क्यू; बच्चियों से घरेलू काम कराने और प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने इमारत सील की

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत:धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार

कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी:90 दिन में पंजीयन जरूरी; फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!