तेजी से फैल रहा लॉरेंस विश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग का नेटवर्क: राजस्थान जेल से मिला कनेक्शन; सोशल मीडिया से ऑपरेशन, एसआईटी जांच तेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लॉरेंस विश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग का नेटवर्क लगातार विस्तार कर राजस्थान तक पहुंच गया है। जांच एजेंसियों और एसआईटी की ताजा पड़ताल में खुलासा हुआ है राजस्थान में निरुद्ध एक नाबालिग भी इस गैंग के नेटवर्क को ऑपरेट करने में मदद कर रहा था।
सूत्रों के मुताबिक नाबालिग न केवल लॉरेंस गैंग से जुड़ है, बल्कि अजमेर जेल में बंद रितिक बॉक्सर से भी उसका सीधा संपर्क सामने आया है। इसी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए भोपाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो व्यापारियों को धमकाने में शामिल था।
पुलिस जांच में संकेत मिले हैं गिरफ्तार आरोपी के तार इंदौर में व्यापारियों को मिल रही धमकियों से भी जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क की परतें खोलने की कोशिश जारी है।
जांच में सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह सामने आया है गैंग सोशल मीडिया के जरिए राजस्थान, उप्र और मप्र के दर्जनों बदमाशों को जोड़कर संगठित नेटवर्क चला रही है। हैरी बॉक्सर विदेश से ऑपरेट कर रहा है।
सूत्रों के अनुसार हैरी बॉक्सर सोशल मीडिया से न केवल व्यापारियों की लोकेशन शेयर कर धमकियां देता है, बल्कि युवाओं को पेट्रोल बम बनाने और फायरिंग जैसी वारदातों के निर्देश भी देता रहा है।
व्यापारियों से करोड़ों की डिमांड, जांच एजेंसियां अलर्ट-जांच में सामने आया है इस गैंग के निशाने पर मप्र के कई शहरों के व्यापारी हैं। हाल ही में इंदौर में तीन व्यापारियों को करीब 10 करोड़ रुपए डिमांड के कॉल आने की बात सामने आई है, जिसके बाद क्राइम ब्रांच भी सक्रिय हुई है।
खरगोन पुलिस ने भी ऐसे एक मामले में 18 से अधिक बदमाशों को पकड़ा है, जिन्होंने व्यापारी के घर हवाई फायरिंग और धमकी देने जैसी वारदातों को अंजाम दिया था।
एसआईटी का दावा: जल्द पूरे नेटवर्क का होगा खुलासा- एसआईटी प्रमुख राहुल लोढ़ा के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और कई अहम खुलासे हुए हैं। राजस्थान के नाबालिग की भूमिका और इंदौर कनेक्शन की जांच सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है।
अधिकारियों का कहना है जल्द इस पूरे गैंग के नेटवर्क, फंडिंग और ऑपरेशन सिस्टम का बड़ा खुलासा हो सकता है। फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे मामले को संगठित अपराध के बड़े नेटवर्क के रूप में देख रही हैं और सभी राज्यों में अलर्ट जारी है।
कई राज्यों में फैली जांच, लगातार गिरफ्तारी
एसआईटी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। टीम ने नागदा से योगेश भाटी को पकड़ा है, जबकि बेटमा क्षेत्र से भी दो संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
इसके अलावा गुना पुलिस ने मनीष जांगिड़ को गिरफ्तार किया था, जिससे गैंग के संचालन और हैरी बॉक्सर से सीधे संपर्क के अहम सुराग मिले। इसी इनपुट के आधार पर मुरैना से प्रदीप शुक्ला को पकड़ा गया, जिसे गैंग का नोडल ऑपरेटर बताया जा रहा है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!