जगह-जगह फूट रही नर्मदा-गंभीर परियोजना की पाइपलाइन: किसानों ने पंप हाउस पर जड़ा ताला; मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोश
KHULASA FIRST
संवाददाता

रखरखाव में लापरवाही के आरोप, अक्टूबर में सिंचाई का पानी मिलने पर संशय
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नर्मदा-मालवा-गंभीर लिफ्ट सिंचाई परियोजना की पाइपलाइन में जगह-जगह हो रहे रिसाव ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पाइपलाइन से निकल रहे पानी के कारण खेतों में खड़ी फसलें प्रभावित हो रही हैं। नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसान विमल दांगी ने बड़वाह स्थित पीएस-2 पंप हाउस पर ताला लगा दिया।
किसानों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद रखरखाव का काम कर रही ठेका कंपनी पावर लिंकर और नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) के स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। किसानों के मुताबिक, पाइपलाइन में रिसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।
इससे न केवल फसलों को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि सिंचाई के लिए पानी मिलने की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक नुकसान का आकलन कर मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक उनकी समस्याओं का समाधान अधूरा रहेगा।
उज्जैन क्षेत्र में भी फसलें प्रभावित
जानकारी के अनुसार, उज्जैन क्षेत्र में भी पाइपलाइन रिसाव से किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। बीते करीब एक माह में तीन-चार स्थानों पर रिसाव की घटनाएं सामने आने की बात कही जा रही है। प्रभावित किसान मुआवजे के लिए संबंधित अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन से गुहार लगा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा।
पानी छोड़ते ही सामने आ रहे लीकेज
परियोजना से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पाइपलाइन में पानी छोड़ने के दौरान कई स्थानों पर रिसाव की समस्या सामने आ रही है। इससे परियोजना के रखरखाव और तकनीकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप हैं कि पाइपलाइन में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और डिजाइन में मनमाने बदलाव किए गए।
हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि स्वतंत्र तकनीकी जांच के बाद ही हो सकती है। कर्मचारियों और मजदूरों के वेतन तथा अन्य बकाया भुगतान में देरी के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इससे अनुभवी तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता और उपकरणों के रखरखाव पर असर पड़ रहा है।
किसानों की प्रमुख मांगें... किसानों ने पाइपलाइन रिसाव से प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने, कर्मचारियों और मजदूरों का बकाया वेतन चुकाने तथा परियोजना की तकनीकी व्यवस्था का स्वतंत्र ऑडिट कराने की मांग की है।
इसमें पाइपलाइन, पंप, एनआरवी, वाल्व, मोटर और कूलिंग सिस्टम की जांच शामिल है। साथ ही, सिंचाई के लिए पानी छोड़ने की स्पष्ट समय-सीमा घोषित करने की मांग भी उठाई गई है। अब देखना होगा कि एनवीडीए और संबंधित कंपनी किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाते हैं और परियोजना के रखरखाव में कथित खामियों को दूर करने के लिए कब तक ठोस कार्रवाई होती है।
15 अक्टूबर से पानी देने के वादे पर सवाल
इंदौर-उज्जैन अंचल के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने का इंतजार है। मुख्यमंत्री द्वारा 15 अक्टूबर से पंप चालू कर पानी उपलब्ध कराने की घोषणा के बावजूद, 23 अक्टूबर तक किसानों की चिंता बनी हुई है। पाइपलाइन में लगातार सामने आ रहे रिसाव और रखरखाव संबंधी समस्याओं के बीच इस माह सिंचाई का पानी मिल पाने को लेकर संशय है।
2023 से कंपनी के कामकाज पर सवाल
किसानों और परियोजना से जुड़े लोगों का आरोप है कि वर्ष 2023 में कंपनी को रखरखाव का जिम्मा मिलने के बाद से पाइपलाइन में रिसाव की समस्याएं बढ़ी हैं। कंपनी के कामकाज की निगरानी और तकनीकी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ कर्मचारियों पर शराब के नशे में काम करने और पंपों के बेयरिंग खराब होने के आरोप भी हैं। इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
संबंधित समाचार

150 करोड़ के जमीन डील मामले में खुलासा फर्स्ट की खबर पर लगी मुहर:देवास स्थित 92 लाख के दो प्लॉट भी लोकायुक्त के रडार पर; 1 करोड़ के निवेश का ब्योरा तलब

पलासिया चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग में खुलासा:छड़ी के अंदर छिपाकर ले जा रहा था गुप्ती; रेड लाइट जंप करने पर रोका तो सामने आया मामला

माता टेकरी की 21 दानपेटियां खुली:नवरात्र में इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; गिनती जारी

बदहाल सड़क पर थम गईं तीन मासूम जिंदगियां:व्यवस्था पर उठ रहे सवाल; पीथमपुर के महिंद्रा ब्रिज पर दर्दनाक हादसा

वीडियो देखिये, बिजली कंपनी का लाइन परिचालक रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया:स्थायी कनेक्शन के लिए मांगे थे इतने हजार रुपये; लोकायुक्त इंदौर की कार्रवाई

विकास के नाम पर घटिया निर्माण सड़क बनी या भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला:एमआईसी मेंबर राजेंद्र राठौर ने नगर निगम के निर्माण कार्यों का किया खुलासा

नर्मदा-माही लिंक परियोजना:इस दिन लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी

देखिये वीडियो, यहां आया 7.0 तीव्रता का भूकंप:16 लोगों की मौत; कई घायल, 12 हजार से ज्यादा को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

स्कूटी विवाद में कर्मचारी के सिर पर फर्शी से हमला:अस्पताल में इलाज के बाद संदिग्ध हालात में मौत; मुख्य आरोपी हिरासत में

सेमीकंडक्टर कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी का शुभारंभ:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तकनीकी नवाचारों का लिया जायजा

क्या अहिल्या नगरी में गहराएगा जल-संकट कम बारिश के बाद अभी से फूल रहे हाथ-पांव:नर्मदा के भरोसे सधेगा इंदौर का जल-चक्र; पर असली ताकत नागरिक अनुशासन की

रेलवे क्रॉसिंग पर भीषण हादसा:ट्रेन से टकराई पिकअप; चालक का सिर धड़ से अलग, फाटक नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियो देखिये, केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजनाओं से बढ़ेगा मत्स्य पालन:मुख्यमंत्री बोले-किसानों की आय और रोजगार के नए अवसरों पर सरकार का जोर

शरद पूर्णिमा-करवा चौथ की छाई रंगत उत्सव का उल्लास:दीपोत्सव की खुशियों में डूबी अहिल्या नगरी; बाजार हुए गुलजार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लाखों रुपए कीमत का गांजा जब्त; तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

लालबाग पैलेस में 186 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट की रोक:नोटिस जारी कर जवाब मांगा

वीडियो देखिये, विश्व प्रसिद्ध मंदिर में मॉक ड्रिल के बाद क्या बोले अधिकारी:सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाना लक्ष्य

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; रुपए लेते ही दबोचा
वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह की पदयात्रा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का नोटिस:बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने की शिकायत पर दो सप्ताह में मांगा जवाब

डेंटल कॉलेज में मरीजों की सेहत से खिलवाड़:जंग लगे औजारों से हो रहा इलाज; रोजाना आते हैं सौकड़ों मरीज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!