गौवंश का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप: आक्रोशित गोरक्षा दल के सदस्यों ने किया चक्काजाम; रिपोर्ट लिखवाने पहुंचे थाने
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसुडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अरंडिया गांव में आज दोपहर उस वक्त तनाव की स्थिति बन गई, जब सर्विस रोड पर एक गौमाता का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गोरक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
क्रूरता की पराकाष्ठा: अंग थे गायब
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौमाता का शव बेहद वीभत्स अवस्था में मिला था। शव आधा बोरे के अंदर और आधा बाहर था। गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गौवंश के शरीर से अंदरूनी अंग गायब थे, कान कटे हुए थे और आंखें भी निकाल ली गई थीं। इस नृशंसता को देखकर क्षेत्र के रहवासियों और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया।
डेढ़ घंटे तक बाधित रहा यातायात
घटना दोपहर लगभग 12:00 बजे की है। सूचना मिलते ही गोरक्षा दल के रितिक व्यास, विशाल भैरवे और उनकी पूरी टीम मौके पर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अरंडिया के पास सर्विस रोड पर चक्काजाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। लसुडिया थाने से पुलिसकर्मी मनीष मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इसके बाद कार्यकर्ताओं की फोन पर थाना प्रभारी से बात करवाई गई, जिसके बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
थाने पहुंचे कार्यकर्ता
फिलहाल, गोरक्षा दल के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी लसुडिया थाने पहुंच चुके हैं। वहां अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में प्रकरण दर्ज (FIR) करवाने की प्रक्रिया जारी है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस क्रूर कृत्य को अंजाम देने वाले आरोपी नहीं पकड़े गए, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!