खबर
Top News

हत्यारा पति गुमराह करने के इरादे से पहुंचा था रेलवे स्टेशन: फिर चार्टर्ड बस से हो गया फरार; उर्मिला सैनी हत्याकांड, पुलिस ने 10 हजार का इनाम किया घोषित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 जुलाई 2026, 3:58 pm
शेयर करें:
हत्यारा पति गुमराह करने के इरादे से पहुंचा था रेलवे स्टेशन

बच्चों के स्कूल पहुंचकर बेटी को जेवर व एटीएम कार्ड सौंप मौसी के घर जाने को कहा

पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटी, परिजन बोले- आरोपी को फांसी की सजा हो

करीब आधा दर्जन सिम रजिस्टर्ड हैं आरोपी के नाम, सभी बंद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संयोगितागंज क्षेत्र में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के पांच दिन बाद भी आरोपी पति अखिलेश सैनी पुलिस की पकड़ से दूर है। पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद वह पहले बच्चों के स्कूल पहुंचा, फिर रेलवे स्टेशन गया, वहां से ऑटो लेकर चार्टर्ड बस के ऑफिस पहुंचा और भोपाल की सीट बुक कराकर फरार हो गया।

भोपाल से वह ट्रेन में बैठकर फरार हुआ। पुलिस अब भोपाल से उसके आगे के संभावित रूट खंगाल रही है। डीसीपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

आरोपी पति अखिलेश लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है। वारदात के बाद उसकी हर गतिविधि पुलिस के सामने आ चुकी, लेकिन अब तक वह गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की कई टीमें इंदौर, भोपाल और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपी ने बेहद सुनियोजित तरीके से अपना भागने का रास्ता चुना और हर कदम पर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की। आरोपी ने पहले सरकारी आवास में पत्नी उर्मिला सैनी की चाकू से निर्मम हत्या की।

इसके बाद वह घर से सोने के जेवर और एटीएम कार्ड लेकर सीधे बच्चों के स्कूल पहुंचा, जहां उसने बेटी को उक्त सामान देते हुए कहा कि वह जरूरी काम से दो दिन के लिए भोपाल जा रहा है। स्कूल से छुट्‌टी होने पर दोनों मौसी के घर चले जाना। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां से ऑटो लेकर चार्टर्ड बस के ऑफिस जाकर भोपाल की सीट बुक कराई और शहर छोड़ दिया।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी के भोपाल पहुंचने की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि उसने वहां से किस दिशा में सफर किया। बस, रेलवे और अन्य ट्रांजिट पॉइंट के सीसीटीवी फुटेज, टिकट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसके अगले मूवमेंट की कड़ी जोड़ने में जुटी है।

जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी
जोन-3 के डीसीपी अभिषेक रंजन ने आरोपी अखिलेश की गिरफ्तारी या उसके संबंध में पुख्ता सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। वहीं उसकी तलाश जोर-शोर से की जा रही है। संभवत: आज या कल तक पुलिस उसे अन्य राज्य से गिरफ्तार कर सकती है। बताया जाता है अखिलेश ने अपने नाम पर आधा दर्जन सिम ले रखी हैं, लेकिन फिलहाल सभी सिम बंद हैं।

परिजन के बयान दर्ज, बेटी ने बताई खौफनाक कहानी
इधर, पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष, रिश्तेदारों और बच्चों के बयान दर्ज किए हैं। परिजन ने आरोपी को फांसी की सजा देने मांग की। मृतका की बेटी ने बताया इससे पहले भी पिता कई बार मां पर हमला कर चुके थे।

योग दिवस के दिन भी उन्होंने मां का गला दबाने की कोशिश की थी। जब उसने बीच-बचाव किया तो मंदिर में रखा सिंहासन उसके सिर पर दे मारा था। वहीं आठ वर्षीय बेटे की मासूमियत पूरे परिवार को झकझोर रही है।

वह बार-बार पूछ रहा है, मां अब कभी नहीं आएगी क्या? इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। बेटी का कहना है कि उसने कई बार मां से यह रिश्ता खत्म करने को कहा था, लेकिन उर्मिला बच्चों के भविष्य और परिवार को बचाने की कोशिश करती रहीं। उर्मिला सैनी का अंतिम संस्कार हो चुका है, जबकि शेष धार्मिक संस्कार उनके पैतृक निवास खंडवा में होंगे।

संबंधित समाचार

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

7 minutes ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

10 minutes ago
स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश
Top News

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

21 minutes ago
औचक निरीक्षण
Top News

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

27 minutes ago
मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस
Top News

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

30 minutes ago
क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी
Top News

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

33 minutes ago
गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा
Top News

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

37 minutes ago
सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर
Top News

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

about 1 hour ago
‘लेडी अघोरी’ के  पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए
Top News

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

about 1 hour ago
3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’
Top News

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

about 1 hour ago
SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
Top News

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

about 1 hour ago
महिला को पीटा, गाल पर काटा
Top News

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया

about 1 hour ago
सीआईएसएफ-डीएफआई में करार
Top News

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

about 1 hour ago
बीओआई में 45 लाख का गबन
Top News

बीओआई में 45 लाख का गबन:कैशियर गिरफ्तार

about 1 hour ago
पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू
Top News

पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू:इस रोड पर 100 की स्पीड से निकलेंगी गाड़ियां; फास्टैग से खुद कटेगा टैक्स

about 1 hour ago
किसानों के लिए खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए खुशखबरी:जल्द लागू होगी मौसम आधारित फसल बीमा योजना; जानिए कैसे मिलेगा फायदा

about 1 hour ago
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Top News

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

about 1 hour ago
केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस
Top News

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

about 2 hours ago
जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

about 2 hours ago
जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल
Top News

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!