खबर
Top News

मां ने तीन बच्चों को कुएं में धकेला: फिर खुद भी कूदी; मां और दो बच्चों की मौत, चीख रही एक बेटी को ग्रामीणों ने बचाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अक्टूबर 2026, 1:27 pm
शेयर करें:
मां ने तीन बच्चों को कुएं में धकेला

खुलासा फर्स्ट, दमोह।
मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई।

चीख रही दूसरी बेटी को ग्रामीणों ने बचाया
पुलिस के मुताबिक, एक महिला और उसके तीन बच्चे कुएं में मिले। इस घटना में महिला और उसके दो छोटे बच्चों की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बेटी को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मां ने तीन बच्चों को कुएं में धकेला
शुरुआती जानकारी में बच्ची ने अपनी मां पर तीनों बच्चों को कुएं में धकेलने और बाद में खुद कूदने की बात कही है।

हालांकि, घटना की पूरी परिस्थितियों और कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चलेगा।

महिला और दो बच्चों की मौत
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के अनुसार, मृतकों की पहचान 28 वर्षीय मंजू, उसकी चार वर्षीय बेटी अन्नू और तीन वर्षीय बेटे अनुज के रूप में हुई है।

तीनों के पिता का नाम निजाम सिंह गौड़ बताया गया है। घटना में जीवित बची पांच वर्षीय बेटी आरुषि को ग्रामीणों ने कुएं से बाहर निकाला।

प्रभात फेरी के दौरान सुनाई दी बच्ची की आवाज
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोग प्रभात फेरी के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्हें कुएं के पास से एक बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।

ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास करते हुए महिला और बच्चों को कुएं से बाहर निकाला।

इसके बाद सभी को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मंजू, अन्नू और अनुज को मृत घोषित कर दिया।

बच्ची के बयान के आधार पर जांच
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जीवित बची बच्ची आरुषि ने बताया कि उसकी मां ने तीनों बच्चों को कुएं में धकेला और फिर खुद भी उसमें कूद गई।

पुलिस इस बयान सहित घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

महिला के पति निजाम सिंह गौड़ ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है और उसे पति-पत्नी के बीच किसी विवाद की जानकारी नहीं थी।

मंजू की सास अनूप रानी ने भी घटना के कारणों के बारे में अनभिज्ञता जताई है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर पथरिया थाना प्रभारी महेंद्र जगोत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस बच्ची के बयान, परिजनों की जानकारी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं
Top News

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त

16 minutes ago
वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली
Top News

वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली:6 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी; पीठ में लगी गोली, हालत गंभीर

22 minutes ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो मकानों से अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

25 minutes ago
मालवीय नगर में शीघ्र शुरू किया जाए सड़क निर्माण
Top News

मालवीय नगर में शीघ्र शुरू किया जाए सड़क निर्माण:मास्टर प्लान की सड़कों का निरीक्षण; आयुक्त ने दिए निर्देश

26 minutes ago
पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर:मुख्यमंत्री इंदौर में बोले- दो साल में पुलिस विभाग के 18,500 पदों पर होगी भर्ती; हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

29 minutes ago
शस्त्र और शास्त्र सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा
Top News

शस्त्र और शास्त्र सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरे पर शहर में की शस्त्र पूजा; बोले-सरकार समाज के साथ मिलकर मनाएगी त्योहार

43 minutes ago
वीडियो देखिये, एसएएफ जवान को दिनदहाड़े मारी गोली
Top News

वीडियो देखिये, एसएएफ जवान को दिनदहाड़े मारी गोली:हालत गंभीर; इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू

about 1 hour ago
आसुरी ताकतें भारत में कर रहीं ‘तख्ता पलट’ की साजिश
Top News

आसुरी ताकतें भारत में कर रहीं ‘तख्ता पलट’ की साजिश:देश विरोधी ताकतों को मिल रहा महत्वाकांक्षी नेताओं का साथ

about 1 hour ago
माता विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला
Top News

माता विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:25 से ज्यादा लोग घायल; गांव में मची अफरा-तफरी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामला
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामला:3 संदिग्ध मुंबई पुलिस की कस्टडी में; कोटा से पकड़े गए आरोपियों को 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, 10 दिन की मेहनत पर कैसे फिरा पानी
Top News

वीडियो देखिये, 10 दिन की मेहनत पर कैसे फिरा पानी:आंखों की लाइट टेस्टिंग के दौरान लगी आग; जलकर राख हुआ रावण का पुतला

about 1 hour ago
दशहरे पर MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Top News

दशहरे पर MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:कई जगह रावण को बरसाती से ढका; जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

about 1 hour ago
एक ही दिन में आत्महत्या के 4 मामले
Top News

एक ही दिन में आत्महत्या के 4 मामले:छात्रा और नवविवाहिता भी शामिल; जांच में जुटी पुलिस

about 2 hours ago
जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला
Top News

जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:40 से ज्यादा घायल; 11 जिला अस्पताल में भर्ती, गंभीर घायल युवक के शरीर से निकाले 200 से ज्यादा डंक

about 2 hours ago
शहर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट
Top News

शहर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट:इतने देशों के 2 हजार प्रतिनिधि जुटेंगे; 500 से अधिक स्टार्टअप्स और 75 से ज्यादा निवेशक होंगे शामिल

about 2 hours ago
शहर के आर्यमन ने साधा अचूक निशाना
Top News

शहर के आर्यमन ने साधा अचूक निशाना:राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई; 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में दिखाया कमाल

about 3 hours ago
ड्यूटी पर जा रही महिला सफाईकर्मी को कार ने मारी टक्कर
Top News

ड्यूटी पर जा रही महिला सफाईकर्मी को कार ने मारी टक्कर:उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया; बेटा भी घायल

about 3 hours ago
वीडियो देखिये,  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक मोहन भागवत का विजयादशमी पर संबोधन
Top News

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक मोहन भागवत का विजयादशमी पर संबोधन:बोले- भारत में बांग्लादेश और फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश; सत्ता बदलकर अपने पिट्ठू बैठाना चाहते हैं

about 3 hours ago
ऑनलाइन ऐप के जरिए युवती से दोस्ती की
Top News

ऑनलाइन ऐप के जरिए युवती से दोस्ती की:पहचान छिपाकर पहुंचा मिलने; बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

about 3 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!