ऐतिहासिक पर्यटन नगरी तक गूंजा नशे से दूरी है जरूरी का संदेश: पुलिस कमिश्नरेट के अभियान को मिला बाइकर्स और कार रैली का साथ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
युवाओं एवं समाज को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से बचाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 (Say No to Drugs)" अभियान के अंतर्गत लगातार नित नए प्रयास कर विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है।
इसी क्रम में आज श्याम टाटा मोटर्स द्वारा इंदौर से मांडव के लिए आयोजित कार एवं बाइक रैली को भी इंदौर पुलिस के इस जनजागरूकता अभियान से जोड़ा गया। श्याम टाटा मोटर्स तथा विभिन्न कार एवं बाइकर्स ग्रुप की 110 से ज्यादा कारों व 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स बाइक में करीब 750 से ज्यादा प्रतिभागियों ने इंदौर पुलिस के साथ मिलकर नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
रैली को पुलिस उपायुक्त ज़ोन-02 अमन सिंह राठौड़ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान अति पुलिस उपायुक्त क्राइम राजेश दंडोतिया व टीम भी उपस्थित रही। सभी ने नशे से दूर रहने की शपथ भी ली। यह रैली श्याम टाटा मोटर्स, बिचौली मर्दाना से प्रारंभ होकर वर्ल्ड कप चौराहा, गीता भवन, रीगल चौराहा, राजवाड़ा, गंगवाल बस स्टैंड एवं धार रोड होते हुए मांडव के लिए रवाना हुई।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने अपने वाहनों पर लगाए गए पोस्टर्स, बैनर्स एवं जागरूकता तख्तियों के माध्यम से नागरिकों से ड्रग्स एवं अन्य किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। मार्ग में उपस्थित नागरिकों ने भी इस जनजागरूकता अभियान का स्वागत करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान समाज के विभिन्न संगठनों, संस्थाओं, युवाओं एवं नागरिकों की सहभागिता के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को "Say No to Drugs" का संदेश देते हुए नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहभागी बनाना है।
संबंधित समाचार

12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; दो शिक्षक निलंबित

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!