खबर
Top News

कुत्ते का आतंक: 4 घंटे में 40 लोगों को काटा; अस्पताल में मचा हड़कंप, डॉग बाइट की शिकार महिला लोगों को काटने दौड़ रही

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 अप्रैल 2026, 1:42 pm
शेयर करें:
कुत्ते का आतंक

खुलासा फर्स्ट, सतना।
शहर में बुधवार शाम एक पागल कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। कुत्ते का आतंक रीवा रोड स्थित गहरानाला क्षेत्र से शुरू हुआ, जहां उसने राह चलते लोगों को काटना शुरू किया।

30 लोगों को अपना शिकार बनाया
इसके बाद खेरमाई रोड तक पहुंचते-पहुंचते करीब 30 लोगों को अपना शिकार बना लिया।कुत्ते का हमला यहीं नहीं रुका। वह जिला अस्पताल के पास स्थित खोया मंडी और अस्पताल चौराहे तक पहुंच गया, जहां उसने कई अन्य लोगों को भी काट लिया।

इसके बाद कुत्ता स्टेशन की ओर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात तक पीड़ितों की संख्या 40 के करीब पहुंच गई।

अस्पताल में मची अफरा-तफरी
घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंचे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टरों ने तुरंत सभी पीड़ितों को आइसोलेशन वार्ड में प्राथमिक उपचार दिया और रैबीज वैक्सीन लगाई।

गंभीर घाव वाले करीब 30 मरीजों को इम्युनोग्लोब्युलिन इंजेक्शन भी देना पड़ा। देर रात तक अस्पताल में टीकाकरण का सिलसिला जारी रहा।

छिंदवाड़ा में सामने आया गंभीर मामला
वहीं छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के अतरिया ग्राम टिपाखेड़ा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन महीने पहले एक महिला को कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन उसका उचित इलाज नहीं कराया गया और झाड़-फूंक का सहारा लिया गया।

अब महिला में रैबीज जैसे लक्षण दिखाई देने लगे हैं। परिजनों के अनुसार, वह पानी देखकर डरने लगी और असामान्य व्यवहार करने लगी। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की अपील
डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि कुत्ते के काटने की घटना को हल्के में न लें और तुरंत चिकित्सकीय उपचार कराएं। समय पर वैक्सीन और जरूरी इंजेक्शन लगवाना ही रैबीज जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय है।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

about 15 hours ago
नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

about 16 hours ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

about 16 hours ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 16 hours ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 17 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 17 hours ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 17 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 17 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 17 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 18 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 18 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 18 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 18 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 18 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 19 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 19 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 19 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!