मौलाना ने किया गली पर कब्जा: रहवासी परेशान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मूसाखेड़ी के प्रेम नगर में गली पर कब्जे के मामले का खुलासा हुआ है। यहां एक मौलाना ने करीब 12 फीट गली पर कब्जा कर लिया। इससे रहवासियों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। इस गली में हिंदू, मुस्लिम और ईसाई परिवार रहते हैं।
रहवासी नगर निगम से लेकर कलेक्टर जनसुनवाई और पुलिस में भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। रहवासी सुदामा खेड़े, कैलाश अमोदय, आबिद कुरैशी, सोनू कुजूर आदि ने बताया कि वे यहां वर्षों से रह रहे हैं।
यहां की करीब 12 फीट गली के पीछे रहते हैं। आने-जाने के लिए ये गली ही एकमात्र रास्ता है। इस गली के कोने पर मौलाना अजमल ने मकान बनाया है, जिसके लिए गली में करीब दो फीट तक कब्जा कर लिया है। इसके अलावा 2-3 फीट तक बल्लियां गाड़ दी है।
इससे ये गली का रास्ता बेहद संकरा हो गया है। स्थिति ये है कि गली में पानी का टैंकर तक नहीं घुस पाता। रहवासियों ने कई बार मौलाना को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। उल्टे वे धमकी देते हैं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
रहवासियों का आरोप है कि मौलाना यहां पास में ही एक मदरसा भी चलाते हैं जिसमें दावा है कि 400 बच्चे पढ़ते हैं लेकिन वास्तव में 40 बच्चे भी नहीं हैं।
20 बाय 40 के कक्ष में कितने बच्चे बैठ सकते हैं, लेकिन वे बच्चों की भारी-भरकम संख्या बताकर इंदौर ही नहीं, प्रदेश से बाहर से भी मदद हासिल करते हैं और फिर उस राशि का उपयोग संपत्तियां खरीदने में करते हैं।
रहवासियों का कहना है कि मौलाना द्वारा गली पर कब्जा करने और फिर उनसे अभद्रता करने से परेशान होकर उन्होंने पुलिस, नगर निगम और कलेक्टोरेट में जनसुनवाई में कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
वो पूरी गली पर कब्जा करने की फिराक में है। मामले में चर्चा करने जब मौलाना अजमल को फोन नंबर 7974633634 पर बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन काट दिया।
संबंधित समाचार

रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:युवक के पेट में लगी गोली; पिता-पुत्र हिरासत में, लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!