व्यापम घोटाले का मुख्य सरगना 4 साल से आगर में सक्रिय: डॉक्टर की हत्या के प्रयास और करोड़ों के सोनोग्राफी खेल का सनसनीखेज आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले का मुख्य सरगना डॉ. संजीव शिल्पकार पिछले 4 वर्षों से जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर आगर मालवा में निवासरत है। गृह नगर न छोड़ने की अदालती बंदिशों के बावजूद वह न सिर्फ आगर में अवैध रूप से रह रहा है, बल्कि यहां स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर व्यापम की तर्ज पर एक नया सोनोग्राफी घोटाला और हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम दे रहा है।
जहर देकर मारने की कोशिश- यह आरोप आज इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. वैभव भावसार की पत्नी प्रतिज्ञा भावसार ने लगाए।
उन्होंने बताया कि संजीव शिल्पकार ने सुसनेर के एक सोनोग्राफी सेंटर पर काम शुरू किया और धीरे-धीरे उस पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब सेंटर संभालने वाले स्थानीय डॉक्टर वैभव भावसार ने इसका विरोध किया, तो उन्हें जहर देकर मारने की कोशिश की गई।
पिछले डेढ़ साल से डॉ. वैभव जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। उनका बोलना, चलना-फिरना सब बंद है और वे पूरी तरह बिस्तर पर हैं।
नामी सरकारी डॉक्टरों को कमीशन के जाल में फंसाया- उन्होंने आरोप लगाया कि संजीव शिल्पकार ने स्वास्थ्य विभाग (सीएमएचओ) और आगर के कई नामी सरकारी डॉक्टरों को मोटे कमीशन के जाल में फंसा रखा है। शिल्पकार को बिना उचित जांच-पड़ताल के आरोपी को संवेदनशील पीसीपीएनडीटी लाइसेंस जारी कर दिया गया।
सीएमएचओ ने महीनों तक कार्रवाई नहीं की
उन्होंने कहा कि जब पीड़ित संचालक ने अपना सेंटर बंद करने का अनुरोध किया, तो सीएमएचओ ने महीनों तक कोई कार्रवाई नहीं की। आगर के कई डॉक्टर इसी सेंटर पर सोनोग्राफी कराने का दबाव बनाते हैं। एक हड्डी रोग विशेषज्ञ एक्स-रे की जगह मरीजों को सोनोग्राफी कराने भेज रहे हैं, वहीं एक एलएमओ बकायदा चिट्ठी लिखकर मरीजों को मजबूर कर रहे हैं।
एफआईआर दर्ज नहीं
पीड़ित डॉक्टर की पत्नी खुद क्रॉनिक पेंक्रियाटाइटिस और आर्थराइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन, आला अधिकारियों और जनसुनवाई में कई बार न्याय की गुहार लगाई। लेकिन रसूख और पैसे के दम पर आज तक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
पीड़ितों को डरा रहा
उल्टा शिकायत करने पर पीड़ित परिवार और उनके 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता व बच्चे को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है। पीड़ित परिवार बेहद खस्ता माली हालत और प्रशासनिक बेरुखी से टूट चुका है और शासन-प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!