नौकरी का लालच ब्लैकमेलिंग के दलदल में ले गया: एक साल बाद सामने आई सनसनीखेज वारदात; तीन आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती को अपने जाल में फंसाने, उसके साथ दुष्कर्म करने और बाद में फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। थाटीपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
ऐसे हुई थी पहचान
थाटीपुर थाना क्षेत्र के कुम्हारपुरा इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि मई 2025 में नौकरी की तलाश के दौरान उसकी पहचान विनय जाटव नामक युवक से हुई थी। युवती ने उसके यहां कुछ दिन काम भी किया, लेकिन काम पसंद नहीं आने पर नौकरी छोड़ दी।आरोप है कि नौकरी छोड़ने के बाद भी विनय लगातार युवती से संपर्क करता रहा और फोन कर परेशान करता था।
सूने फ्लैट में ले जाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता के अनुसार जून 2025 में विनय उसे बहाने से अलकापुरी स्थित एक खाली फ्लैट में ले गया। वहां उसने युवती की इच्छा के विरुद्ध उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद सामाजिक बदनामी और डर की वजह से पीड़िता ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी।
दोस्तों के साथ मिलकर किया ब्लैकमेल
युवती का आरोप है कि बाद में विनय के दो साथी आदर्श उर्फ विनीत जाटव और प्रांशु उर्फ पीयूष माझी भी उसे ब्लैकमेल करने लगे। 2 जून 2026 को आदर्श ने फोन कर दावा किया कि युवती के फोटो और वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
वीडियो हटवाने के नाम पर और तस्वीरें मांगीं
उसने कथित तौर पर वीडियो हटवाने के नाम पर और तस्वीरें मांगनी शुरू कर दीं। वहीं दूसरा आरोपी प्रांशू लगातार वॉट्सएप कॉल कर युवती पर मिलने का दबाव बना रहा था। आरोपियों की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई।
परिजन के साथ पहुंची थाने
मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन युवती को लेकर थाटीपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, ब्लैकमेलिंग, छेड़छाड़ और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने किसी प्रकार की फोटो या वीडियो रिकॉर्डिंग की थी या नहीं तथा उन्हें कहीं साझा तो नहीं किया गया।
पुलिस कर रही विस्तृत जांच
थाटीपुर पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों और मोबाइल फोन की भी जांच की जाएगी ताकि आरोपियों द्वारा किए गए कथित ब्लैकमेलिंग नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!