4 लाख का था कर्ज मोटर वाला ब्याज से 16 लाख चुकाए: चौकाने वाला हुआ खुलासा; भाजपा विधायक के करीबियों के कारण लापता हुए पूर्व महामंत्री
KHULASA FIRST
संवाददाता

पीड़ित भी है एमएलए का खास, पिता हैं पूर्व लोकसभा स्पीकर के समर्थक, घर पर मिले पत्र में वसूली और धमकियों का जिक्र, परिवार ने जताई अनहोनी की आशंका
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र से कैटरिंग व्यवसायी और पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री अमर अग्रवाल के लापता होने के मामले में खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। अमर के परिजन के मुताबिक, उसने ब्याजखोर और रसूखदारों से चार लाख रुपए का कर्ज लिया था।
इसके बाद उसने ब्याज सहित 15 से 16 लाख रुपए लौटा दिए थे। इसके बावजूद भी ब्याजखोर "मोटर वाला ब्याज' के हिसाब से रुपयों की मांग कर धमकियां दे रहे थे। मामले में जहां एक ओर पीड़ित अमर भी विधायक के करीबी हैं, वहीं उसे परेशान करने वाले लोग भी उसी विधायक के खास बताए जा रहे हैं।
अमर के पिता नारायण अग्रवाल भी पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के समर्थक हंै। पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अमर 11 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे कैटरिंग के काम पर जाने का कहकर घर से निकला था।
इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन ने परिचितों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अमर के मोबाइल नंबर 78988-75500 पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला।
परिवार की तलाश के बीच घर पर मिले पत्र ने मामले को नया मोड़ दे दिया। पत्र में कथित कर्ज वसूली, मानसिक दबाव और धमकियों का जिक्र होने से परिजन ने अनहोनी की आशंका जताई है।
अमर के पिता नारायण के अनुसार, कर्ज देने वाले धर्मेश यादव निवासी भोलेनाथ कॉलोनी से अमर ने करीब चार लाख रुपए उधार लिए थे। इसके बाद अमर ने मूल रकम चुका दी थी। इसके बावजूद धर्मेश ने "मोटर वाला ब्याज' के हिसाब से करीब 15 से 16 लाख रुपए ले लिए थे, फिर भी उससे और रुपए मांगे जा रहे थे। आरोपों के मुताबिक, फोन करने और घर पहुंचकर दबाव बनाने के साथ जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थीं।
घर छोड़ने से पहले गुमसुम रहने लगा था
पिता नारायण के अनुसार घर छोड़ने से पहले अमर चार-पांच दिनों से गुमसुम था। वह अधिकतर समय अपने कमरे में बंद रहता था। जब उन्होंने उससे पूछा कि क्या बात है बेटा, तो उसने कहा कि पिताजी, धर्मेश और अन्य ब्याजखोर उसे लगातार परेशान कर रहे हंै।
उसने सभी की रकम चुका दी है, इसके बाद भी वह परेशान कर और रुपए मांग कर रहे हैं। कुछ दिन पहले धर्मेश ने अमर के दोस्त की सफेद कार (एमपी-09-बीजी-0113) है, छीनकर ले ली थी। इसके बाद भी वह उससे रुपए मांग रहा था।
अमर अग्रवाल घर छोड़ने से पहले पत्र लिखकर गया है। जिसमें उसने पिता को लिखा-‘ पापा…मैं जा रहा हूं...पता नहीं जिंदा रहूंगा कि नहीं।‘ पत्र में उसने ब्याजखारों से परेशान होने और कई गुना रकम चुकाने के बाद भी पीछा नहीं छूटने की बात लिखी है।
पत्र में दर्ज विवरण के मुताबिक, अमर ने अलग-अलग लोगों से कर्ज लिया था और उनके दावों के अनुसार ब्याज चुकाने के बावजूद उससे लगातार रकम मांगी जा रही थी।
बेटे के पत्र में पांच लोगों के नाम और मोबाइल नंबर, लाखों रुपए की ब्याज वसूली का आरोप
अमर अग्रवाल के पिता नारायण अग्रवाल ने अन्नपूर्णा थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बेटे के घर पर मिले पत्र का हवाला देते हुए पांच लोगों पर ब्याज के लिए प्रताड़ित करने, लगातार रकम मांगने और धमकियां देने के आरोप लगाए हैं। आवेदन में संबंधित लोगों के नाम, मोबाइल नंबर, पते और कथित लेन-देन का विवरण दिया गया है।
धर्मेश यादव, मोबाइल नंबर 7415801598, निवासी भोलेनाथ कॉलोनी : अमर ने इनसे लगभग 4 लाख रुपए लिए थे, जिसके बदले वह करीब 15 से 16 लाख रुपए चुका चुका है। इसके बावजूद उससे लगातार पैसों की मांग किए जाने का आरोप है। पत्र में अमर के एक मित्र की सफेद गाड़ी, जिसका पंजीयन क्रमांक एमपी-09-बीजी-113 है, अपने कब्जे में लिए जाने का भी उल्लेख है।
विजय चंदेल, मोबाइल नंबर 9302128073, निवासी शंकर बाग, मरीमाता क्षेत्र : अमर ने लगभग 6 लाख रुपए के बदले करीब 26 लाख रुपए का भुगतान किया था। इसके बावजूद उससे लगातार अतिरिक्त रकम की मांग की जा रही थी और उसे धमकाया जा रहा था।
अनिल पिपलोदिया, मोबाइल नंबर 9826080730, निवासी बाणगंगा पुल के पास : अमर ने लगभग 5 लाख रुपए उधार लिए थे और उससे प्रतिमाह करीब 1 लाख 20 हजार रुपए ब्याज के रूप में लिए जा रहे थे। अमर ने पत्र में लिखा कि लगभग 13 महीने तक भुगतान करने के बावजूद उसका कर्ज समाप्त नहीं हो रहा था और उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
आनंद, मोबाइल नंबर 9826498293, निवासी मरीमाता चौराहा: उक्त व्यक्ति ने अमर से तीन चेक लिए थे, जिनमें दो खाली बताए गए हैं और एक चेक 2 लाख 50 हजार रुपए की राशि का भरवाया गया था। अमर ने 2 लाख रुपए के बदले 10 दिनों में 40 हजार रुपए ब्याज लिए जाने तथा प्रतिदिन सुबह फोन करके पैसों की मांग करने और घर आने की धमकी देने का उल्लेख किया है।
राम पंवार, मोबाइल नंबर 9826721610, निवासी बाणगंगा : अमर ने इनसे लगभग 3 लाख रुपए उधार लिए थे और उनसे प्रतिमाह 10 प्रतिशत की दर से ब्याज लिया जाता था। उक्त व्यक्ति के पास दो खाली हस्ताक्षरित स्टाम्प पेपर और दो चेक होने का भी उल्लेख पत्र में किया गया है।
क्या होता है मोटर वाला ब्याज?
मोटर वाले ब्याज में कथित तौर पर रोजाना ब्याज की रकम बढ़ती जाती है। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई व्यक्ति एक लाख रुपए उधार देता है तो रोजाना एक हजार रुपए ब्याज लिया जाता है।
तय समय पर ब्याज नहीं चुकाने पर बकाया ब्याज को मूल रकम में जोड़कर रकम दोगुनी करने का दबाव बनाया जाता है। इसके बाद बढ़ी हुई रकम पर फिर ब्याज वसूले जाने का आरोप है।
इस तरह कर्ज लेने वाला व्यक्ति लगातार बढ़ते ब्याज के जाल में फंसता चला जाता है। अमर अग्रवाल के पत्र में भी इसी तरह की कथित ब्याज वसूली से परेशान होने की बात सामने आई है।
मकान बेचकर भी चुकाया कर्ज, पत्र में जीवन समाप्त करने जैसी बातें लिखीं
नारायण अग्रवाल ने आवेदन में बताया कि उनके पुत्र द्वारा छोड़े गए पत्र में यह भी उल्लेख है कि संबंधित लोगों ने उससे खाली हस्ताक्षरित चेक और स्टाम्प पेपर ले रखे थे। उनका भय दिखाकर लगातार रकम मांगी जाती थी।
पत्र के अनुसार, अमर ने कर्ज चुकाने के लिए अपना मकान तक बेच दिया था और अब उसके पास रहने तथा जीवनयापन के लिए पर्याप्त साधन भी शेष नहीं बचे थे।
आवेदन में पिता ने बताया कि अमर ने पत्र में अत्यधिक मानसिक तनाव और निराशा व्यक्त करते हुए जहर खाने अथवा अपना जीवन समाप्त करने जैसी बातें लिखी हैं। उसने यह भी लिखा कि यदि उसे अथवा उसके माता-पिता को कुछ होता है तो इसके लिए पत्र में उल्लेखित व्यक्ति जिम्मेदार होंगे।
पिता के मुताबिक, अमर 11 अक्टूबर से घर से लापता है और उसका मोबाइल नंबर 7898875500 बंद आ रहा है। परिवार उसकी तलाश कर रहा है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चला है।
नारायण अग्रवाल ने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर तत्काल तलाश करने, बेटे की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पत्र में उल्लेखित आरोपों की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
पत्र में लिखी इन बातों के सामने आने के बाद अमर के लापता होने का मामला और गंभीर हो गया है। परिजन ने उसकी सुरक्षा को लेकर अनहोनी की आशंका जताई है। हालांकि, पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित लोगों का पक्ष सामने आना बाकी है।
संबंधित समाचार

नशे की मंडी सजाने निकले ससुर-दामाद:25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का सरकार पर हमला:मंत्रियों के विभागों में भ्रष्टाचार; 5-8 रुपये के बल्ब 33 हजार में खरीदने का आरोप

दीपावली से पहले इंदौर पुलिस अलर्ट पर:पटाखा बाजारों से लेकर ड्रग्स नेटवर्क तक पर सख्ती के निर्देश; पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

MP में नए सिस्टम का असर:आज इन जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट; मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी

कहीं 2 तो कहीं 6 लाख में खरीदे गए कचरा वाहन

वीडियो देखिये, पेट्रोकेमिकल्स और रसायन उद्योग में निवेश बढ़ाएगा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- राज्य में पर्याप्त लैंड बैंक के साथ पानी, बिजली और मानव संसाधन की उपलब्धता

मिलावट पर राज्य सरकार का सबसे बड़ा प्रहार:50 से अधिक घी ब्रांड बैन; 42 के राष्ट्रव्यापी रीकॉल के आदेश

14 साल से जला रहे आतंकवादियों के पुतले:इस बार आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर का किया दहन

तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने कांस्टेबल को कुचला:बाइक सवार को रोकने का इशारा करते समय हुआ हादसा; 12 किलोमीटर पीछा कर चालक को पकड़ा

वीडियो देखिये, तेज रफ्तार ट्राले ने छीनी 3 स्कूली बच्चों की जिंदगी:पीथमपुर में महेंद्रा ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा; मृतकों में बच्ची और दो सगे भाई शामिल

3000 का इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार:1.708 किलो की तस्करी में एक साल से था फरार

भागीरथपुरा में कश्यप बंधुओं का आतंक जारी:ईंट से युवक का सिर फोड़ा; परिजन बोले-पुलिस ने की लीपापोती

वीडियो देखिये, 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-3 रंगेहाथ पकड़ाया:निलंबन अवधि के 8 महीने का वेतन निकालने के बदले मांगी थी रिश्वत; लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

दिलजीत दोसांझ के फैंस को झटका:यहां कॉन्सर्ट को नहीं मिली मंजूरी; कई शहरों में होने हैं आयोजन

11.70 लाख लेकर भी नहीं मिला प्लॉट:क्राइम ब्रांच के नोटिस को दिखाया ठेंगा

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार पर FIR:सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने की कवायद:सुरक्षा छोड़कर बाकी काम संभालेंगी एजेंसियां; 25 करोड़ रुपए का टेंडर जारी

नियमों को ताक में रख दफ्तर में बैठाया फील्ड का अमला:जांच के घेरे में डीएफओ कार्यालय

बिजली-पानी संकट पर फूटा रहवासियों का गुस्सा:सड़क पर उतरे 500 परिवार; किया चक्काजाम, थमे वाहनों के पहिए

वीडियो देखिये, रैपिडो चालक और आई-बस कंडक्टर के बीच विवाद:रैपिडो वाले को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ने का आरोप; मौके पर जमा हुई भीड़
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!