खबर
Top News

अय्याश बाप-बेटे का चरित्र बना झगड़े का कारण: आरोपी कुलदीप दिन में नाईजीरियन को दिखाने आया था पेंट हाउस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 मार्च 2026, 5:31 pm
शेयर करें:
अय्याश बाप-बेटे का चरित्र बना झगड़े का कारण

रहवासी समझे कुलदीप ला रहा है अनैतिक धंधे से जुड़ी महिलाएं। इस कारण हुआ था विवाद

बिगड़ैल बेटे की सनक और पिता के विवाद ने ली थी महिला की जान, 6 दिन पहले ही हुआ था बालिग

रविश राजेंद्र सिंह 79870-55743 खुलासा फर्स्ट, इंदौर
लसूड़िया क्षेत्र में रईसी, रौब और कथित अय्याशी की कहानी खून से खत्म हुई। पेंट हाउस में चल रही संदिग्ध गतिविधियों से नाराज रहवासियों ने विरोध किया तो बाप-बेटे ने हैवानियत की हद पार कर दी। आरोप है कि बिगड़ैल युवक मोहनीश, जो सोशल मीडिया पर तेज रफ्तार कार और स्टंट के वीडियो डालकर कानून को चुनौती देता था, ने गुस्से में कार दौड़ाकर इन्फोसिस की इंजीनियर शंपा पांडे (पाठक) को कुचल दिया। घटना में दो महिला चपेट में आई, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए। उल्लेखनीय है कि बिगड़ैल आरोपी मोहनीश की हवाबाजी को लेकर 17 जनवरी को ‘हवाबाजों की हवाबाजी’ शीर्षक से खुलासा फर्स्ट खबर के माध्यम से खुलासा कर चुका है।

सूत्रों के अनुसार आरोपी मोहनीश सोशल मीडिया पर ‘jaatx999_, नाम से आईडी चलाता है, जिस पर तेज रफ्तार ड्राइविंग, हूटर लगाकर सड़क पर रौब दिखाने और स्टंट जैसे वीडियो पोस्ट करता था। उसके वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे ट्रैफिक नियमों और कानून की परवाह नहीं थी। पहले भी लसूड़िया क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चलाने के कारण उसका चालान हो चुका था। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नही आता था।

वहीं आरोपी मोहनीश चौधरी का सागर समृद्धि एनक्लेव में पेंटहाउस भी है, जिसे कथित रूप से वह युवक-युवतियों को कुछ दिनों के लिए किराए पर देता था। जिसके चलते रहवासियों में नाराजगी थी कि पेंट हाउस में संदिग्ध गतिविधियां होती हैं। मोहनीश भी आए दिन लड़कियां को लेकर पेंट हाउस पर पहुंचता था। कभी-कभी उसके दोस्त, पेंट हाउस को वह एयरबीएनबी जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए बाहरी लोगों को किराए पर भी देता था। जिससे आने वाली राशि वह खुद ही रखता था। सूत्रों के मुताबिक कुलदीप भी कभी कभार उक्त पेंट हाउस में बाहरी लड़कियों को लाता था। पेंट हाउस में आए दिन आने वाले बाहरी युवक-युवतियों के कारण रहवासियों में भारी नाराजगी थी।

स्कूल से हो चुका सस्पेंड
सूत्रों के मुताबिक आरोपी मोहनीश हाल ही में 18 वर्ष का हुआ है और 12वीं का छात्र है। वह विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। जानकारी लगी है कि मोहनीश स्कीम 78 स्थित एक स्कूल का छात्र था, जिसे स्कूल से सस्पेंड किया था। कारण था कि उसने स्कूल की एक टीचर का वीडियो उस समय बना लिया था, जब एक युवा टीचर अपने पुरुष मित्र के साथ एक कैफे पर आपत्तिजनक अवस्था में बैठी थी। उक्त वीडियो से वह टीचर को ब्लैकमेल कर रहा था। टीचर ने शिकायत की और उसे स्कूल से निकाल दिया। जिसके बाद उसने कक्षा 12वीं का प्रायवेट फार्म भरा।

पिता और मां के विवाद के चलते बिगड़ा
सूत्रों के मुताबिक कुलदीप चौधरी का जब पत्नी चित्रा से विवाद चल रहा था, उस समय मोहनीश 16 साल का था। बात तलाक तक पहुंची। बेटा पत्नी के साथ नहीं चला जाए, इसके चलते कुलदीप ने उसे कम उम्र में ही महंगी एंडेवर कार दिला दी। उक्त पेंट हाउस को भी मोहनीश ही संचालित करता था। उससे आने वाली राशि भी वह ही रखता था। बताया जा रहा है कि 30 से 35 हजार रुपए तो सिर्फ उसे महीने के लिए हाथ खर्चे के लिए दिए जाते थे। जिससे कि वह अपनी मां से मोह ना रहे।

लेकिन 6 माह पहले पति-पत्नी में राजीनामा हो गया। खास बात यह है कि उक्त पेंट हाउस की जानकारी चित्रा को भी नहीं थी। राजीनामे के बाद ही कुलदीप ने पेंट हाउस की जानकारी पत्नी को दी थी। वह पेंट हाउस दिखाने पत्नी को लेकर पहुंचा। घटना के समय चित्रा भी मौजूद थी। वह भी रहवासियों से मारपीट कर रही थी। बेटे के आने के बाद जैसे ही झगड़ा बढ़ा, फिर वह विवाद रोकने लगी। संभवत: मामले में पुलिस उसे भी आरोपी बना सकती है, क्योंकि विवाद के दौरान वह भी शामिल थी।

नशे का आदी?
मोहनीश आए दिन तेज रफ्तार में कार चलाने के साथ ही विवाद करता था। वह नशे का भी आदी हो गया था। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह नशे में ही था। घटना के बाद वह थाने भागा। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, लेकिन उसका उस समय मेडिकल नहीं कराया।

इस प्रकार रहा घटनाक्रम
सूत्रों के मुताबिक बुधवार को मोहनीश का पिता आरोपी कुलदीप चौधरी दिन में दो विदेशी (नाईजीरियन) महिला को फ्लैट दिखाने आया था। रात में वह अपनी पत्नी के साथ पहुंचा तो रहवासियों को लगा कि वह बाहरी महिलाओं को फ्लैट पर ला रहा है। जिसके चलते किसी रहवासी ने पेंट हाउस की बिजली बंद कर दी, जिससे कुलदीप नाराज हो गया। वह नीचे पहुंचा और अन्य फ्लैट की बिजली बंद कर दी। इस बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। विवाद के दौरान कुलदीप और उसकी पत्नी चित्रा का रहवासियों से जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद कुलदीप ने बेटे मोहनीश को फोन कर मौके पर बुलाया।

मोहनीश मौके पर पहुंचा तो वह भी रहवासियों से भिड़ गया। लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार विवाद कर रहवासी को जान से मारने की बात करने लगा। इसी दौरान वह पिता कुलदीप के साथ कार में बैठा और तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हुए झगड़ा कर रहे रहवासियों को कुचलने की कोशिश की। पहले चौकीदार की पत्नी रानू कार की चपेट में आई, इसके बाद आरोपी ने कार घुमाकर इंजीनियर शंपा पांडे को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार से सोसाइटी का गेट तोड़ते हुए भाग निकला। मानो मोहनीश के सिर पर खून ही सवार था।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 3 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 3 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 3 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 4 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 4 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 4 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 4 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 4 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 4 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 4 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 4 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 5 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 5 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 5 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 5 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 5 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 5 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 5 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 5 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!