बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़: आखिरकार पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में हुई एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान तलब, पार्टी ने थमाया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
मामला कनकेश्वरी गरबा महोत्सव में बालिका से शर्मनाक बर्ताव का
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनकेश्वरी देवी के गरबा महोत्सव में जहां मां शक्ति की आराधना हो रही थी, वहीं एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित बदसलूकी ने इस आयोजन की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए।
गरबा देखने पहुंची किशोरी को प्रवेश के विवाद में धक्के देकर बाहर निकाला गया। आरोप भाजपा के जीजाबाई मंडल अध्यक्ष कमल चौहान पर लगे। घटना का वीडियो वायरल होने पर प्रदेश ही नहीं देशभर में इंदौर की बदनामी हुई।
आखिरकार मामला पुलिस और भाजपा संगठन तक पहुंच गया। जहां एक ओर हीरानगर पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ सहित गंभीर धाराओं में कमल चौहान पर केस दर्ज कर लिया। वहीं, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भी चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
हीरानगर पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात कनकेश्वरी मैदान में आयोजित गरबा उत्सव के दौरान खातीपुरा निवासी किशोरी अपनी छोटी बहन को पास देने पहुंची थी। उसकी बहन गरबा कर रही थी।
इसी दौरान आयोजन की व्यवस्था संभाल रहे जीजाबाई मंडल अध्यक्ष कमल चौहान से प्रवेश को लेकर उसका विवाद हो गया। चौहान ने पहले तो बालिका को अपशब्द कहे फिर बैरिकेड लांघकर किशोरी के पास पहुंचे और उसे पकड़कर धक्के देते हुए पंडाल से बाहर निकालने लगे।
किशोरी ने आपत्ति जताते हुए पुलिस में शिकायत करने की बात कही, लेकिन कमल चौहान उसे धक्का देते हुए बाहर तक ले गए।
ये बोली शिकायत में किशोरी- हीरानगर पुलिस ने कमल चौहान पर बीएनएस की धारा 74, 75(1)(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक, 15 और 16 अक्टूबर की दरम्यानी रात करीब 12.30 बजे किशोरी अपने पिता के साथ छोटी बहनों को लेने कनकेश्वरी गरबा मैदान पहुंची थी।
वह मैदान के बाहर खड़ी थी, तभी उसकी छोटी बहन पानी पीने के लिए बाहर आई। किशोरी ने उसे पानी की बोतल दी। इस दौरान बहन अपना गरबा पास उसे पकड़ा गई और पानी पीने के बाद वापस अंदर चली गई।
किशोरी ने आवाज लगाकर बहन को पास लौटाने के लिए बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं सुन पाई। इसी बीच कमल चौहान वहां पहुंचे और पास की अदला-बदली करने को लेकर सवाल करने लगे।
किशोरी ने बताया कि वह गरबा खेलने नहीं आई है और पास उसकी बहन का है, जो उसके पास रह गया है। किशोरी ने शिकायत में आरोप लगाया कि पास को लेकर हुई बातचीत के दौरान कमल चौहान ने गलत तरीके से उसका हाथ पकड़ा और खींचा।
इसके बाद सीने पर हाथ मारते हुए जोर से धक्का दिया। किशोरी के मुताबिक, आरोपी ने गरबा आयोजन में आने वाली लड़कियों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। मां-बहन को लेकर भी गाली-गलौज की गई।
खुलासा फर्स्ट की बेखौफ और निर्भिक पत्रकारिता फिर लाई रंग
पूरे मामले को लेकर एक खास बात यह है कि चूंकि गरबा आयोजक खुद विधायक रमेश मेंदोला हैं, इसके चलते मेंदोला के बाहूबल के आगे किसी भी मीडिया समूह ने अपना सिर ऊंचा करने की हिम्मत नहीं जुटाई, लेकिन हमेशा की तरह ही खुलासा फर्स्ट ने निर्भीक पत्रकारिता करते हुए अपना पत्रकारिता धर्म निभाया और भाजपा के बेगैरत मंडल अध्यक्ष कमल चौहान की गरबा पंडाल में नाबालिग बालिका के साथ की गई शर्मनाक करतूत को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होते ही इसका नतीजा भी सामने आया और पीड़िता को संबल मिला और वह राजीनामे के दबाव के बीच कमल चौहान पर केस दर्ज कराने को लेकर अड़ गई।
संगठन ने भी दिखाई सख्ती, तीन दिन में जवाब
पुलिस कार्रवाई के बाद भाजपा संगठन ने भी मामले का संज्ञान लिया। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कमल चौहान को भाजपा कार्यालय बुलाकर उनके व्यवहार पर नाराजगी जताई और कारण बताओ नोटिस जारी किया।
उनसे तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। मिश्रा के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर जवाब तलब किया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर संगठनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि कमल चौहान विधायक रमेश मेंदोला का खास समर्थक है।
किशोरी शिकायत पर अड़ी, पुलिस ने दर्ज किया केस
घटना के बाद जब भाजपाइयों को किशोरी के केस दर्ज कराने थाने पहुंचने की जानकारी मिली तो दोपहर करीब 2.30 से 3 बजे के बीच एमआईसी सदस्य जीतू जाटव, रोहित चौधरी सहित कुछ भाजपा नेता हीरानगर थाने जा पहुंचे।
पहले सामने आया कि वे एफआईआर को विरोध करने पहुंचे थे। बाद में सामने आया कि वे लोग निष्पक्ष जांच के बाद ही कार्रवाई की बात कह रहे थे। हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस दौरान भाजपाइयों के पास क्षेत्रीय भाजपा विधायक और कनकेश्वरी देवी गरवा महोत्सव के आयोजक रमेश मेंदोला का फोन गया और कहा गया कि किशोरी के साथ जो हुआ गलत था।
ऐसे में पुलिस को अपना काम करने दीजिए। इसके बाद सभी भाजपाई वहां से रवाना हो गए। वहीं, मामले में समझौते की कोशिश किए जाने की चर्चा भी सामने आई। बताया गया कि किशोरी के पिता ने समझौते की बात कही, लेकिन किशोरी कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही।
बाद में थाना प्रभारी कमल किशोर ने किशोरी के कथन दर्ज करने के बाद आरोपी कमल चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस घटना के वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
कमल ने वीडियो जारी कर दी सफाई, कांग्रेस ने घेरा
केस दर्ज होने के बाद मंडल अध्यक्ष कमल चौहान ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि किशोरी के पिता शराब के नशे में थे और किशोरी व उसके पिता की ओर से अभद्रता किए जाने के कारण विवाद हुआ।
उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग की है। दूसरी ओर, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने घटना और कार्रवाई में कथित देरी को लेकर भाजपा पर सवाल उठाए।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण:लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी,चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश

ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज

MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित:8 मसालों के सैंपल भी फेल; बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश जारी

जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी:जब 8 इमारतों में बूंद-बूंद पानी का संकट; तो दो नई हाईराइज बिल्डिंगों को किस आधार पर मिली मंजूरी

वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग:दो इकाइयां जलकर राख; अग्निकांड से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

टीआई फोन नहीं उठाते:स्टाफ राजीनामे का बना रहा दबाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:नगर निगम सुपरवाइजर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल:चर्चा ताई के पैर छूने की नहीं, कैलाश विजयवर्गीय के पैर न छूने की; एकलव्य गौड़ के वीडियो को लेकर चर्चाएं

सालभर गैरहाजिर रहा हेड कांस्टेबल निलंबित:बड़ा सवाल; आखिर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद क्यों जागा विभाग

वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया:मेरे किले में सालभर जलती हैं चार अखंड ज्योत

शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी:गुम बच्ची को मां से मिलाया; देर रात महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाया

मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण:लाखों रुपए की फिरौती मांगी; पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा:बड़ा गणपति क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब; प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी पहुंचे

MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल:ऑफलाइन आवेदन बंद करने की तैयारी; कारतूसों की बिक्री पर भी रहेगी नजर

विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं:किराना सामान लेने गए युवक के साथ की जमकर मारपीट

बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार:पत्थर गोदाम के पास आरक्षक को चकमा देकर भागे

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश:मुख्यमंत्री ने कहा– प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा था ट्रक, पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

युवाओं के लिए बड़ी खबर:पहली नौकरी वालों को सरकार देगी 15000 रुपए; जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब:₹1.07 करोड़ से अधिक की देनदारी; जमीन आवंटन और लाइसेंस की वैधता पर अब भी प्रश्नचिह्न

एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!