खबर
Top News

श्योपुर विवाद का असर पूरे प्रदेश पर: अब इस हाईकोर्ट में इतने जिलों की इतनी याचिकाएं; नगर पालिका अध्यक्षों के अधिकारों पर संकट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अप्रैल 2026, 3:04 pm
शेयर करें:
श्योपुर विवाद का असर पूरे प्रदेश पर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
श्योपुर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव विवाद अब पूरे मध्य प्रदेश में फैलता नजर आ रहा है। इस मामले की गूंज अब इंदौर हाईकोर्ट तक पहुंच चुकी है, जहां इंदौर-उज्जैन संभाग के 8 जिलों की नगर पालिकाओं से जुड़ी 15 याचिकाएं दायर की गई हैं। इन याचिकाओं में अध्यक्षों के चुनाव और उनके वित्तीय अधिकारों को चुनौती दी गई है।

नोटिफिकेशन विवाद से शुरू हुआ पूरा मामला
विवाद की जड़ नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी न होना है। आरोप है कि बिना आधिकारिक नोटिफिकेशन के ही अध्यक्षों का निर्वाचन कर दिया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया की वैधता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्वालियर हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की
इस मुद्दे पर पहले ग्वालियर हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए मुख्य सचिव से लेकर चंबल संभागायुक्त तक को फटकार लगाई। कोर्ट ने देरी को “बेंच हंटिंग” और न्यायालय के साथ “छल” तक करार दिया।

पानसेमल से शुरू हुई कानूनी लड़ाई
इस विवाद की शुरुआत पानसेमल (बड़वानी) से हुई, जहां राधिका सतोते ने नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव को चुनौती दी। 2 मई 2024 को इंदौर हाईकोर्ट ने इस मामले में अध्यक्ष के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी थी। बाद में संशोधित नगर पालिका अधिनियम का हवाला देते हुए बिना नोटिफिकेशन चुनाव को अवैध बताया गया।

इन जिलों की नगर पालिकाएं घिरीं विवाद में
अब यह मामला इंदौर-उज्जैन संभाग के 8 जिलों तक फैल चुका है। इनमें शामिल हैं- उज्जैन, खरगोन, देवास, धार, आगर-मालवा, रतलाम, राजगढ़ और बड़वानी। इन जिलों की 15 नगर पालिकाओं से जुड़े मामलों में मार्च 2026 के दौरान याचिकाएं दायर की गई हैं।

कई जगह वित्तीय अधिकारों पर रोक
कुछ मामलों में हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश देते हुए अध्यक्षों के वित्तीय अधिकारों पर रोक भी लगा दी है। जावरा, नागदा और सोनकच्छ नगर पालिकाओं में यह रोक लागू की जा चुकी है, जबकि अन्य मामलों में राज्य सरकार से जवाब मांगा गया है।

6 अप्रैल की सुनवाई बेहद अहम
इन सभी 15 याचिकाओं पर 6 अप्रैल को इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई संभावित है। यह सुनवाई इसलिए बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि कोर्ट का फैसला पूरे प्रदेश की नगर पालिकाओं को प्रभावित कर सकता है।

इन पर पड़ सकता है असर
कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक, इस मामले का असर मध्य प्रदेश की करीब 98 नगर पालिकाओं और 247 नगर परिषदों पर पड़ सकता है, जिससे अध्यक्षों की कुर्सी और अधिकार दोनों संकट में आ सकते हैं।

क्या रही प्रशासनिक चूक?

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में ओबीसी आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित था। बाद में राहत मिलने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने जल्दबाजी में नगरीय निकाय चुनाव कराए।

यह चूक अब बड़े कानूनी विवाद का कारण
चुनाव परिणामों की अधिसूचना तो जारी हुई, लेकिन नगर पालिका अध्यक्षों के निर्वाचन की औपचारिक अधिसूचना राज्य सरकार के शहरी विकास विभाग द्वारा जारी नहीं की गई। यही चूक अब बड़े कानूनी विवाद का कारण बन गई है।

श्योपुर केस में सरकार की उलझन बढ़ी
श्योपुर मामले में पहले सरकार ने कोर्ट में कहा कि नोटिफिकेशन जारी ही नहीं हुआ, इसलिए याचिका मान्य नहीं है। इस पर कोर्ट ने वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी।

सरकार ने बदला रुख
बाद में सरकार ने अपना रुख बदलते हुए कहा कि नोटिफिकेशन की आवश्यकता ही नहीं है। इस विरोधाभासी रुख पर कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब किया।

पूरे प्रदेश पर असर की आशंका
अब इंदौर हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई और ग्वालियर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बीच यह मामला राज्य सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। आने वाले दिनों में कोर्ट का फैसला न सिर्फ श्योपुर, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों की व्यवस्था और वैधता को प्रभावित कर सकता है।

संबंधित समाचार

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

1 minute ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

13 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

16 minutes ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

18 minutes ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

19 minutes ago
सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब
Indore

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

24 minutes ago
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

30 minutes ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

41 minutes ago
दुबई में MP का डंका
Top News

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

41 minutes ago
बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

about 1 hour ago
ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

about 1 hour ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

about 1 hour ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

about 1 hour ago
खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

about 2 hours ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

about 2 hours ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

about 2 hours ago
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
Top News

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!