तनाव का असर: सोना-चांदी की कीमतों में हलचल; जानिए आज का ताजा भाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश में सर्राफा बाजार में आज यानी 24 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर करीब 56 रुपए की गिरावट के साथ लगभग 1.39 लाख रुपए पर पहुंच गया है।
चांदी में मजबूती
वहीं, चांदी में मजबूती दिखी है और इसके दाम 1093 रुपए बढ़कर करीब 2.20 लाख रुपए प्रति किलो हो गए हैं।
रिकॉर्ड स्तर से अब भी नीचे सोना
सोने की कीमतों ने इस साल की शुरुआत से अब तक बड़ा उतार-चढ़ाव देखा है। 31 दिसंबर 2025 को सोना करीब 1.33 लाख रुपए पर था। 29 जनवरी 2026 को यह बढ़कर 1.76 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। फिलहाल सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 37 हजार रुपए सस्ता हो चुका है
चांदी में भी बड़ी गिरावट का असर
चांदी ने भी इस साल रिकॉर्ड तेजी के बाद तेज गिरावट देखी है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए प्रति किलो थी। 29 जनवरी 2026 को यह उछलकर 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई। इसके बाद पिछले करीब 53 दिनों में इसमें 1.66 लाख रुपए की गिरावट दर्ज की गई।
खरीदारी से पहले रखें इन बातों का ध्यान
सर्राफा बाजार में खरीदारी करते समय सावधानी जरूरी है, खासकर जब कीमतों में तेजी से बदलाव हो रहा हो।
1. हॉलमार्क वाला सोना ही लें
हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का हॉलमार्क लगा सोना खरीदें। इससे शुद्धता की गारंटी मिलती है और कैरेट की सही जानकारी मिलती है।
2. कीमत जरूर जांचें
खरीदारी से पहले सोने-चांदी के ताजा भाव अलग-अलग स्रोतों से मिलान करें। अलग-अलग कैरेट (24K, 22K, 18K) के हिसाब से कीमतें बदलती रहती हैं।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक परिस्थितियों और निवेशकों की मांग के कारण आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में खरीदारी से पहले सही जानकारी लेना बेहद जरूरी है।
संबंधित समाचार

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण:लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन:देवी स्वरूपा बेटियों को कराया भोजन

MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल:जीता कांस्य पदक; मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला

गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत:गरबा पंडाल में मची भगदड़; सौभाग्य से गरबा खेल रही बालिकाएं बची पुलिसकर्मी के सामने पिस्टल तानकर दोस्त से बोला- तुझे भी मार दूंगा

वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा:महाकाल के दरबार में माथा टेककर लिया सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा का संकल्प; मंदिरों के चढ़ावे में पारदर्शिता की मांग

माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु:मां जगदंबा की भक्ति में लीन रहा शहर; नम आंखों से दी विदाई

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!