खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: बीआरसी पटेल के खिलाफ जांच शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

भ्रष्टाचार और मनमानी की शिकायतों के बाद जिला शिक्षा केंद्र ने किया तीन सदस्यीय कमेटी का गठन
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सावेर के विकासखण्ड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) मुकेशचंद्र पटेल के खिलाफ मिली शिकायतों और ‘खुलासा फर्स्ट' में भ्रष्टाचार व मनमानी का खुलासा होने के बाद अब विभाग ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है।
जिला शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना समन्वयक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन वरिष्ठ अधिकारियों की एक जांच समिति बना दी है। इस समिति में सावेर के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पीडी सरवैया, शासकीय हाईस्कूल बारोली की प्राचार्य कल्पना यादव और महू के बीआरसीसी अनुराग भारद्वाज को शामिल किया गया है।
जांच दल को विशेष रूप से उन आरोपों की पड़ताल करनी है, जिनमें मुकेश पटेल पर सरकारी बजट के दुरुपयोग की बात कही गई है।
कार्यालय के जिन कूलर और पंखों के लिए सरकारी पैसा निकाला गया था, वे पहले दफ्तर में मौजूद नहीं थे, लेकिन ‘खुलासा फर्स्ट' में खुलासा होते ही बीआरसी ने उन्हें तुरंत कार्यालय में रखवा दिया है।
इसके अलावा, सरकारी कंप्यूटरों को अपने घर ले जाने और उनके सुधार के नाम पर 11 हजार रुपए का फर्जी बिल लगाने का मामला भी जांच के दायरे में है।
शिकायत में बीआरसी द्वारा कर्मचारियों के साथ की जाने वाली गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और निजी स्कूलों को गलत तरीके से मान्यता देने जैसे गंभीर मुद्दे भी शामिल हैं।
जनशिक्षकों ने भी उन पर यात्रा भत्ते में कमीशनखोरी के आरोप लगाए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर बनी यह समिति अब सात दिनों के भीतर अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा केंद्र को सौंपेंगी।
अब पूरे विभाग की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इन तीन अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद दोषी बि आर सी पर क्या कार्रवाई होती है या यह मामला केवल जांच के नाम पर खानापूर्ति बनकर रह जाता है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!