खबर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: बीआरसी पर गंभीर आरोपों के बाद जांच के आदेश; तीन सदस्यीय समिति गठित, 7 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अप्रैल 2026, 2:52 pm
शेयर करें:
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर समग्र शिक्षा अभियान के तहत सांवेर जनपद शिक्षा केंद्र में पदस्थ अधिकारी के खिलाफ शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। कलेक्टर कार्यालय (जिला शिक्षा केंद्र) द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है।

बीआरसी पर अभद्र व्यवहार और अनियमितताओं के आरोप
जानकारी के अनुसार, जनपद शिक्षा केंद्र सांवेर में पदस्थ विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (BRC) मुकेश पटेल के खिलाफ 2 अप्रैल 2026 को कर्मचारियों द्वारा सामूहिक शिकायत की गई थी। शिकायत में उन पर कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल के आरोप लगाए गए हैं।

खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा
इसके अलावा निजी स्कूलों को लाभ पहुंचाने, मान्यता संबंधी अनियमितताओं और कार्यालय संचालन में मनमानी जैसे गंभीर आरोप भी सामने आए हैं। इतना ही नहीं बीआरसी मुकेश पटेल पर ऑफिस के कंप्यूटर चोरी करने के साथ-साथ मान्यता के नाम पर लाखों रुपए की वसूली के भी आरोप हैं।

इतना ही नहीं, बीआरसी अपने विवादित बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहे हैं। मुकेश पटेल पर यह भी आरोप है कि उन्होंने कंप्यूटर, कूलर और पंखे चोरी कर अपने घर ले गए थे। इस मामले का खुलासा, खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से किया था।

इसके बाद बीआरसी ने सारा सामान वापस ऑफिस में लाकर जमा कर दिया था। इस पूरे मामले को लेकर खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थीं, जिसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए।

तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है, जिसमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी पी.डी. सरवैया, शासकीय हाईस्कूल बारोली की प्राचार्य कल्पना यादव, जनपद शिक्षा केंद्र महू के बीआरसीसी अनुराग भारद्वाज को शामिल किया गया है।

7 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
जांच समिति को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त शिकायत और प्रकाशित खबरों के आधार पर विस्तृत जांच कर 7 दिवस के भीतर अपनी रिपोर्ट जिला शिक्षा केंद्र कार्यालय में प्रस्तुत करें। प्रशासन की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप की स्थिति है, वहीं अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।


संबंधित समाचार

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

4 minutes ago
फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Top News

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

8 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

8 minutes ago
गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क
Top News

गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क:17 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा

15 minutes ago
कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र
Top News

कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र:मूसाखेड़ी रिंग रोड पर प्राइवेट बसों का कब्जा

23 minutes ago
NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई
Top News

NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई:14 राज्यों में की छापेमारी; पूर्व विधायक के ठिकानों पर भी दी दबिश

25 minutes ago
खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम:सिल्वर कॉलोनी से कचरा गायब, हरकत में आया अमला

30 minutes ago
बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग
Top News

बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग:30 हजार लीटर पानी से दो घंटे में पाया काबू

38 minutes ago
बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी
Top News

बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी:गरीबों की आजीविका पर संकट देख आगे आए विधायक गोलू शुक्ला, दिए सख्त निर्देश, नहीं हटेगा बाजार

39 minutes ago
रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर
Top News

रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर:आईडीए बोर्ड की बैठक में 177.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को दी स्वीकृति

42 minutes ago
चाकू लेकर पत्नी पर टूट पड़ा नशेड़ी पति
Top News

चाकू लेकर पत्नी पर टूट पड़ा नशेड़ी पति

about 1 hour ago
शीघ्र दर्शन के नाम पर ठगी
Top News

शीघ्र दर्शन के नाम पर ठगी:37 श्रद्धालुओं से वसूले रुपए; 300 की टिकट 700 में बेची, UPI से आरोपी की तलाश जारी

about 1 hour ago
पूर्व पार्षद मुन्ना अंसारी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
Top News

पूर्व पार्षद मुन्ना अंसारी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज:कोर्ट ने कहा- फर्जी पत्र कांड में असली दस्तावेज तक पहुंचने के लिए गिरफ्तारी जरूरी

about 1 hour ago
फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा
Top News

फर्जी सिम नेटवर्क का खुलासा:4 पर FIR दर्ज; जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

about 1 hour ago
हनी ट्रैप केस का अगला अध्याय
Top News

हनी ट्रैप केस का अगला अध्याय:रिट्राइव डेटा से होगा खुलासा

about 1 hour ago
डेढ़ करोड़ रुपए का मामला
Top News

डेढ़ करोड़ रुपए का मामला:बैंक में हो गया हिसाब-किताब

about 1 hour ago
रेंट पर ली कारें, जीपीएस काटा
Top News

रेंट पर ली कारें, जीपीएस काटा:फिर चार गाड़ियों का सुराग बिखर गया

about 1 hour ago
बायपास पर चेकिंग के दौरान एमडी तस्कर पकड़ाया
Top News

बायपास पर चेकिंग के दौरान एमडी तस्कर पकड़ाया:12.72 ग्राम ड्रग्स जब्त सप्लायर की तलाश

about 1 hour ago
नाना पटवारी गैंग का आईडी सप्लायर खानचंदानी गिरफ्तार
Top News

नाना पटवारी गैंग का आईडी सप्लायर खानचंदानी गिरफ्तार:सट्टा सिंडिकेट में अब तक 14वीं गिरफ्तारी; मास्टर-यूजर आईडी बांटकर नए ग्राहकों को जोड़ता था

about 1 hour ago
सड़क चौड़ीकरण में बाधक निर्माण पर निगम की कार्रवाई
Top News

सड़क चौड़ीकरण में बाधक निर्माण पर निगम की कार्रवाई:17 दुकानें और 7 मकानों के हिस्से तोड़े

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!