खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: भागीरथपुरा में पाइप लाइन बदलने का हुआ काम शुरू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा की डिक्स वाली गली में नर्मदा पाइप लाइन से आ रहे गंदे और बदबूदार पानी की समस्या का खुलासा ‘खुलासा फर्स्ट’ द्वारा किए जाने के बाद निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार को नल आने के समय ही निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त और तमाम संबंधित अधिकारी व निगम कर्मियों की टीम भागीरथपुरा की गलियों में पहुंच गई।
कमिश्नर ने स्वयं शिकायतकर्ता अजय गायकवाड़ और दुर्गा रत्नेरे के निवास पर जाकर नल से आ रहे पानी की स्थिति का टीम के साथ निरीक्षण किया। मौके पर अधिकारियों और निगम कर्मियों की मौजूदगी में पाइप लाइन बदलने के लिए खुदाई का काम भी शुरू कर दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान रहवासी दीपक फुलेरा ने महीनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की मौखिक शिकायत की, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए और मात्र 2 घंटे में निगम की टीम ने बंद लाइट चालू कर दी। कार्यपालन यंत्री एन.के. भास्कर ने पुष्टि की है कि क्षेत्र में दूषित पानी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए नई पाइप लाइन डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इस दौरान जब रहवासी अजय गायकवाड़ ने कमिश्नर क्षितिज सिंघल ओर नगर निगम टीम की फोटो लेनी चाही, तो उनमें से एक अधिकारी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि ‘भागीरथपुरा का बहुत छप चुका है’ फोटो वीडियो रहने दो। फिलहाल निगम की पूरी टीम और कर्मचारी क्षेत्र में व्यवस्थाएं सुधारने और खुदाई के काम को पूरा करने में जुटे हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!