खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: पानी मिला दूषित और बदबूदार अब बदली जाएगी पाइप लाइन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर खुलासा फर्स्ट द्वारा प्रमुखता से उठाए गए मुद्दे के बाद नगर निगम के गलियारों में हड़कंप मच गया है। खबर प्रकाशित होते ही नींद से जागे निगम प्रशासन ने डिक्स वाली गली में अपनी टीम रवाना की।
कार्यपालन यंत्री एनके भास्कर, एई गीत मनोचा और उपयंत्री राहुल रावल ने मौके पर पहुंचकर रहवासी दुर्गा रत्नेरे, भगवती प्रसाद इमलिया, दीपक फुलेरिया और अनीता जैन के नलों से आ रहे पानी के नमूने लिए।
दो से तीन बार किए गए ऑन द स्पॉट परीक्षण में रहवासियों की शिकायतें सही पाई गईं और पानी की गुणवत्ता मानकों पर फेल रही। जांच में पानी दूषित और बदबूदार पाया गया।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्वीकार किया कि सप्लाई में गंभीर तकनीकी खामी है। जनता के आक्रोश और साक्ष्यों के सामने कार्यपालन यंत्री एनके भास्कर ने क्षेत्र की पाइप लाइन बदलने का आश्वासन दिया है।
पाइप लाइन बदलने की कार्ययोजना तैयार की है
भागीरथपुरा क्षेत्र की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। नलों से आने वाले पानी की तत्काल जांच की गई और विस्तृत परीक्षण के लिए पानी के सैंपल लैब भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट 48 घंटे में प्राप्त होगी।
प्राथमिक तौर पर यह सामने आया है कि पानी के गड्ढों से रिटर्न पानी खिंचाने के कारण जल दूषित होने की समस्या बनी रहती है। क्षेत्र की पाइप लाइन बदलने की कार्ययोजना तैयार की गई है, ताकि समस्या का स्थाई समाधान हो सके। - एनके भास्कर, कार्यपालन यंत्री, नगर निगम इंदौर
संबंधित समाचार

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!