खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: कैफे में जुआ; अब कानून का दांव, ट्रोपिको संचालक पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

कम उम्र के छात्रों का जुआ खेलते वीडियो हुआ था वायरल
पुलिस ने कर्मचारियों की जानकारी नहीं देने के मामले में किया केस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तुकोगंज क्षेत्र स्थित ट्रोपिको कैफे में कम उम्र के छात्रों के जुआ खेलने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। मामले को लेकर खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कैफे संचालक पारस वाधवानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया कि कैफे में काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी थाने में नहीं दी गई थी, जो पुलिस आयुक्त के आदेश का उल्लंघन है।
तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव के मुताबिक पुलिस टीम होटल, ढाबा, कैफे, रेस्टोरेंट और होस्टल में काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी सत्यापित करने के लिए चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान न्यू पलासिया स्थित ट्रोपिको कैफे पर जांच की गई।
यहां संचालक से कर्मचारियों के दस्तावेज और थाने में दी गई सूचना के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन संचालक कर्मचारियों की जानकारी उपलब्ध नहीं करा सका। जांच में पता चला कि कैफे में तीन महीने से काम कर रहे तीन कर्मचारियों की जानकारी निर्धारित समय सीमा में पुलिस को नहीं दी गई थी। मामले में पारस वाधवानी पर धारा 223 (ए) का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
संबंधित समाचार

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

सरकार को घेरने के लिए अब संगठन का दांव:सॉफ्टवेयर वही, वर्जन नया

स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 4 धराए:2100 रुपए और ताश जब्त

म्यूल अकाउंट के चेन सिस्टम का खुलासा:चार आरोपी गिरफ्तार

मूर्तिकार की गोली मारकर हत्या:बाइक से आए बदमाशों ने किया हमला; पुरानी रंजिश की आशंका

इंदौर की सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल पहुंचे; महापौर से तकनीक और निवेश पर मंथन

मध्यप्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर:इन जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट; 7 जिलों में स्कूल बंद

मस्जिद पर चला बुलडोजर:कोर्ट के आदेश के बाद तड़के कार्रवाई; सांसद हाउस अरेस्ट, भारी पुलिस बल और RAF तैनात

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

देखिए वीडियो:अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!