पहाड़ी पर खुदाई में निकली देवी प्रतिमा: ग्रामीणों ने मंदिर बनाने का लिया संकल्प; बाबा को स्वप्न में क्या दिखाई दिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
खंडवा जिले के छैगांवमाखन क्षेत्र में एक पहाड़ी पर देवी प्रतिमा के मिलने से स्थानीय लोगों में उत्साह और आस्था का माहौल बन गया है। यह घटना तब सामने आई जब एक बाबा के स्वप्न में देवी प्रतिमा दिखाई देने का दावा किया गया , जिसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच और ग्रामीणों से संपर्क कर खुदाई कराई। खुदाई के दौरान पाषाणकालीन पत्थर की देवी मूर्ति मिली।
बाबा के स्वप्न से शुरू हुई खुदाई
मामला ग्राम भुईफल स्थित कांजीबेड़ा पहाड़ी का है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बाबा का दावा है कि उन्होंने स्वप्न में देखा कि इस पहाड़ी पर देवी की मूर्ति है। उन्होंने गांव के सरपंच लक्ष्मीबाई मंडलोई से इस संबंध में संपर्क किया।
ग्रामीणों के साथ खुदाई के लिए पहुंचे
सरपंच ने बताया, “सालभर से एक व्यक्ति, जिसके अंग में देवी आती हैं, वह हमें बता रहा था कि कांजीबेड़ा पहाड़ी पर देवी की प्रतिमा है। नवरात्रि के दौरान अंजनिया कलां के राजु भील ने फिर फोन किया और गांव आकर बात की।” इसके बाद सरपंच और उनके पति गजराज मंडलोई ग्रामीणों के साथ खुदाई के लिए पहुंचे। खुदाई में देवी प्रतिमा सामने आई।
प्रतिमा मिलने के बाद ग्रामीणों में उत्साह
प्रतिमा मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर निगरानी समिति बनाने के निर्देश दिए।सरपंच ने बताया कि प्रतिमा को वहीं सुरक्षित टेंट में रखा गया है और दर्शन के लिए लोग आने लगे हैं। वहीं ग्रामीणों ने उसी स्थान पर मंदिर बनाने का संकल्प लिया।
स्थल और ऐतिहासिक महत्व
कांजीबेड़ा पहाड़ी पर पहले से ही एक चर्च है और यहां जिले का भूकंप मापी यंत्र भी स्थापित है। पाषाणकालीन इस मूर्ति के मिलने से न केवल धार्मिक आस्था बढ़ी है, बल्कि स्थानीय इतिहास और संस्कृति में भी इसका महत्व माना जा रहा है। ग्रामीणों और प्रशासन की कोशिश है कि मंदिर निर्माण और प्रतिमा की सुरक्षा का काम जल्द शुरू हो।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!