हैवानियत की पराकाष्ठा: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या; ऐसे घोंट दिया गला, चार नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शादी समारोह में गई 18 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 15 से 17 साल उम्र के चार नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गई थी
जानकारी के अनुसार, युवती बुधवार रात गांव में रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गई थी। देर रात करीब 3 बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ बाहर निकली थी। इसी दौरान एक आरोपी ने उसे जबरन पकड़कर सुनसान स्थान की ओर ले गया।
पहले अकेले किया दुष्कर्म, फिर तीन और आरोपी पहुंचे
परिजनों के मुताबिक, पहले आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। कुछ ही देर में गांव के ही तीन अन्य नाबालिग वहां पहुंच गए। पहले आरोपी के भागने के बाद बाकी तीनों ने युवती को पकड़ लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
पहचान छिपाने के लिए गला घोंटा
वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने युवती का मुंह दबाया और उसके दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से करीब 200 मीटर दूर फेंककर फरार हो गए।
सुबह मिला शव, गले में दुपट्टे की गांठ
घटना के दौरान छोटी बहन मौके से भागकर शादी वाले घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद तलाश शुरू हुई और सुबह करीब 4 बजे युवती का शव मिला। उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था, जिसमें गांठ बंधी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को मेडिकल कॉलेज भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है।
पॉक्सो एक्ट नहीं लगाया गया
एसडीओपी नीलम बघेल के मुताबिक, मृतका की उम्र 18 साल पाई गई है, जबकि परिजनों ने 17 साल बताई थी। इसी आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं नहीं जोड़ी गई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाल सुधार गृह भेजे गए आरोपी
एएसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। सभी नाबालिगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!