खबर
Top News

आकाशीय बिजली का कहर: पेड़ के नीचे खड़े दो बच्चों की मौत; 17 भैंस और 9 बकरियां भी चपेट में आई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जुलाई 2026, 5:46 pm
शेयर करें:
आकाशीय बिजली का कहर

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुरा में गुरुवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बिजली की चपेट में आने से 17 भैंस और 9 बकरियां भी मर गईं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

दोनों की मौके पर ही मौत
जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय दशरथ आदिवासी और उसका 10 वर्षीय रिश्तेदार अभिषेक आदिवासी जंगल में बकरियां चराने गए थे। दोपहर में अचानक बारिश शुरू होने पर दोनों बच्चे बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

9 बकरियां भी बिजली की चपेट में आ गई
हादसे में दशरथ के परिवार की 9 बकरियां भी बिजली की चपेट में आकर मर गईं। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

17 भैंसें की भी मौत
इसी दौरान आसपास चर रही 17 भैंसें भी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। इनमें मुन्नालाल पाल की 5, चंद्रभान पाल की 5, राकेश पाल की 2, शोभाराम पाल की 2, जगदीश लोधी की 2 और सीताराम पाल की 1 भैंस शामिल है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, पशुपालकों को 15 से 17 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृत पशुओं का पंचनामा बनाकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

संबंधित समाचार

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर
Top News

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

3 minutes ago
‘लेडी अघोरी’ के  पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए
Top News

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

9 minutes ago
3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’
Top News

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

10 minutes ago
SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
Top News

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

10 minutes ago
महिला को पीटा, गाल पर काटा
Top News

महिला को पीटा, गाल पर काटा:नशे में पड़ोसी की हरकत; बेटी बचाने आई तो उसे भी दौड़ाया

15 minutes ago
सीआईएसएफ-डीएफआई में करार
Top News

सीआईएसएफ-डीएफआई में करार:ड्रोन सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

22 minutes ago
बीओआई में 45 लाख का गबन
Top News

बीओआई में 45 लाख का गबन:कैशियर गिरफ्तार

28 minutes ago
पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू
Top News

पहली बार बैरियर लेस टोल सिस्टम शुरू:इस रोड पर 100 की स्पीड से निकलेंगी गाड़ियां; फास्टैग से खुद कटेगा टैक्स

30 minutes ago
किसानों के लिए खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए खुशखबरी:जल्द लागू होगी मौसम आधारित फसल बीमा योजना; जानिए कैसे मिलेगा फायदा

34 minutes ago
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Top News

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पहली पत्नी की बेटी से पति की वीडियो कॉल पर हुआ था विवाद

43 minutes ago
केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस
Top News

केंद्र के अफसर से मारपीट करने वाले का निकाला जुलूस

about 1 hour ago
जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

जन्माष्टमी से पहले द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री:दर्शन कर बोले- धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर MP सरकार का फोकस

about 1 hour ago
जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल
Top News

जिनके हाथ में है हल, वे हैं देश के बल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार
Top News

अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले 2 आरोपी गिरफ्तार:3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद

about 1 hour ago
पुलिस का मीत बना मनमीत
Top News

पुलिस का मीत बना मनमीत:तमाम सबूतों के बाद भी क्राइम ब्रांच ने अब तक नहीं बनाया आरोपी

about 1 hour ago
भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास
Top News

भगवान की शिक्षा स्थली पर छाएगा उल्लास:जन्मोत्सव की भव्य तैयारी; बारिश से बचाने वाटरप्रूफ शेड, देश-विदेश से पहुंचेंगे श्रद्धालु

about 2 hours ago
लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार
Top News

लिफ्ट में छूटा 8 लाख का बैग युवक ने चुरा लिया, गिरफ्तार:सीसीटीवी से मिला सुराग; रेती मंडी रेलवे ब्रिज के पास बैग समेत पकड़ाया आरोपी

about 2 hours ago
पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे
Top News

पुलिस ने रोका तो बहाने बनाने लगे:लेकिन किसी की एक नहीं चल सकी

about 2 hours ago
एडीजे  के 12 फैसलों पर उठे सवाल
Top News

एडीजे के 12 फैसलों पर उठे सवाल:हाईकोर्ट में शिकायत के बाद जांच शुरू; अंग्रेजी में टाइप निर्णयों को लेकर संदेह

about 2 hours ago
बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत
Top News

बारिश के बीच भरभराकर गिरी मकान की छत:मलबे में दबा परिवार; मां-बेटे की मौत

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!