रेत माफिया का कहर: वन रक्षक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या; अवैध रेत खाली कर फरार हुआ आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर रेत माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने वन रक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सबूत मिटाने की कोशिश
घटना के बाद आरोपी न सिर्फ फरार हो गया, बल्कि रास्ते में रेत खाली कर सबूत मिटाने की कोशिश भी की। यह सनसनीखेज वारदात दिमनी थाना क्षेत्र के रानपुर गांव चौराहे के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुई।
अवैध रेत रोकने पहुंचे थे, सामने से चढ़ा दी ट्रॉली
पुलिस के मुताबिक, अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे चालक विनोद कोरी को रोकने की कोशिश की गई।
बचाने की बजाय सीधे ट्रॉली चढ़ा दी
वन रक्षक हरकेश गुर्जर जैसे ही ट्रैक्टर के सामने आए, आरोपी ने उन्हें बचाने की बजाय सीधे ट्रॉली चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। घटना इतनी भयावह थी कि हरकेश गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई।
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात के बाद की गतिविधि
घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पास के एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी गतिविधियां कैद हो गईं। फुटेज में देखा गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पेट्रोल पंप परिसर में घुसते समय पलटते-पलटते बची।
मौके से फरार हो गया
आरोपी ने वहां रेत खाली की। पंप कर्मचारी से पैसे लेकर जेब में रखे। इसके बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस अब इन्हीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
मौके पर पहुंचे अधिकारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम
वन रक्षक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। उधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
प्रशासन का दावा- जल्द होगी गिरफ्तारी
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि पुलिस को आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देने के निर्देश दिए गए हैं और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हत्या का मामला दर्ज
एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि दिमनी थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
FIR को लेकर विवाद, मंत्री पुत्र ने लगाए आरोप
घटना के बाद राजनीति भी गरमा गई है। कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू उर्फ कप्तान कंसाना पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और पुलिस से नामजद एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिमनी थाना पुलिस मृतक के परिजनों पर दबाव बनाकर जबरन एफआईआर पर हस्ताक्षर करवाने की कोशिश कर रही है।
संबंधित समाचार

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!