नशे में रफ्तार का कहर: 8 गाड़ियों को ठोंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बिजासन माता मंदिर के पास दिलीप नगर स्थित लक्ष्मी ढाबे पर कल देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बेकाबू कार करीब 120 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आई और सड़क किनारे खड़ी 8 गाड़ियों को जोरदार टक्कर मारकर उन्हें घसीटती हुई खाट पर बैठकर खाना खा रहे युवकों तक जा पहुंची।
हादसे में एक युवक घायल हो गया, जबकि कार की चपेट में आए वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। यदि कार कुछ फीट और आगे बढ़ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में घायल संजय कसेरा ने बताया वह अपने साथी के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था।
दोनों सड़क किनारे लगी खाट पर बैठे थे। तभी तेज रफ्तार से आई कार ने पहले बाहर खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारी, फिर उनकी खाट के पास आकर रुक गई। संजय के हाथ, पैर और कमर में चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चला रहा युवक सामान्य स्थिति में नहीं लग रहा था।
लोगों ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम राहुल और पता धरमपुरी बताया। इसके बाद वह लगातार मोबाइल पर कॉल करने लगा और अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद वह क्षतिग्रस्त कार सहित भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि चालक और उसके साथ आए युवक नशे की हालत में थे।
आरोपी चालक व कार की तलाश में जुटी पुलिस... हादसे के बाद जिन लोगों की गाड़ियां टूट-फूट गईं, वे थाने पहुंचे और फोर्ड कंपनी की इकोस्पोर्ट कार के नंबर (एमपी 07 सीडी 2294) सहित पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर चालक की पहचान और तलाश शुरू कर दी है।
ढाबे पर मौजूद लोगों का कहना है यदि हादसे के समय अधिक भीड़ होती तो कई लोगों की जान जा सकती थी। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, चालक की पहचान की जाा रही है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!