तेज रफ्तार का कहर: बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर; तीन अलग-अलग हादसों से मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सोमवार को सुपर कॉरिडोर इलाके में एक कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जबकि शहर के अलग-अलग हिस्सों में भी सड़क हादसे सामने आए।
सुपर कॉरिडोर पर बुजुर्ग को मारी टक्कर
सुपर कॉरिडोर पर तेज रफ्तार कार (MP09DP0005) ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार कई फीट दूर जा गिरा, जबकि बाइक करीब 100 फीट दूर जा गिरी।
सूचना मिलते ही पुलिस की एफआरवी मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
लवकुश चौराहे पर दो कारों की भिड़ंत
लवकुश चौराहा के पास सुबह दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बाणगंगा पुलिस के अनुसार, उज्जैन की ओर से आ रही कार और एरोड्रम-सुपर कॉरिडोर की ओर से आ रही दूसरी कार भिड़ गई।
हालांकि इस हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ, लेकिन दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद दोनों चालक मौके से फरार हो गए।
सराफा में कार सवार ने मचाया हंगामा
सराफा बाजार में रविवार देर रात एक कार सवार युवक ने खड़ी कार और एक्टिवा को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि युवक ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे हादसा हुआ।
इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया। उस पर शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप है।
जांच में जुटी पुलिस
तीनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। लगातार सामने आ रहे हादसे शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!