शादी में दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग: कट्टे से चलाई गोली; रील्स बनाकर की वायरल, चाचा ससुर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में शादी समारोह के दौरान दूल्हे द्वारा हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और तत्काल कार्रवाई करते हुए दूल्हे व उसके चाचा ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामला परवरिया थाना क्षेत्र का है।
बारात में दूल्हे ने चलाई गोली
पुलिस के अनुसार, आरोपी दूल्हा मिस्बा खान ने शादी के दौरान अवैध हथियार (कट्टा) से हवाई फायरिंग की। यह हथियार उसे उसके चाचा ससुर असलम खान ने दिया था।
8 अप्रैल को थी शादी, जश्न में हुई फायरिंग
जानकारी के मुताबिक, मिस्बा खान की 8 अप्रैल को एक फॉर्म हाउस में शादी थी। बारात के पहुंचते ही जश्न का माहौल बन गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने इवेंट में इस्तेमाल होने वाली फायर गन चलाई।
इसी बीच असलम खान ने अपने पास रखा कट्टा दूल्हे को थमा दिया, जिसके बाद उत्साह में दूल्हे ने फायर कर दिया। मौके पर मौजूद बारातियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।
वायरल वीडियो बना सबूत
वीडियो में दूल्हा डांस करता नजर आ रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग नोट उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर रील बनाकर वायरल कर दिया गया, जो बाद में पुलिस तक पहुंच गया।
पुलिस ने की कार्रवाई
वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और कार्रवाई शुरू की। असलम खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से अवैध कट्टा बरामद किया गया है। दूल्हा मिस्बा खान फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।
अवैध हथियार पर सख्ती
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की हर्ष फायरिंग न केवल गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी हो सकती है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!