खबर
Top News

सरकार ने किया योजना में बदलाव: इतनी महिलाओं के खाते में नहीं आएगी किस्त; लाभार्थी सूची में परिवर्तन, ई-केवाईसी और समग्र आईडी बनी वजह

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जून 2026, 4:44 pm
शेयर करें:
सरकार ने किया योजना में बदलाव

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश की लाखों महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त का इंतजार है। इसी बीच योजना से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। राज्य सरकार ने करीब एक लाख महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए हैं, जिसके चलते इन महिलाओं के खातों में अगली किस्त की राशि नहीं पहुंचेगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार पात्रता संबंधी नियमों का सत्यापन, ई-केवाईसी की स्थिति और समग्र आईडी की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।

10 से 15 तारीख के बीच आ सकती है 37वीं किस्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आमतौर पर हर महीने 10 से 15 तारीख के बीच योजना की राशि लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर करते हैं। इससे पहले 36वीं किस्त 13 मई को जारी की गई थी। ऐसे में 37वीं किस्त भी जल्द जारी होने की संभावना है।

क्यों कटे महिलाओं के नाम?
विभागीय जानकारी के अनुसार कई महिलाओं के नाम तकनीकी और पात्रता संबंधी कारणों से सूची से हटाए गए हैं। इसके प्रमुख कारण जिन महिलाओं ने समय पर ई-केवाईसी पूरी नहीं कराई, उनका नाम लाभार्थी सूची से हटाया गया है। कुछ मामलों में समग्र आईडी निष्क्रिय या डिलीट हो गई, जिससे योजना का लाभ प्रभावित हुआ। इसके अलावा आय, वैवाहिक स्थिति, उम्र और अन्य पात्रता मानकों की समीक्षा के दौरान कुछ महिलाएं अपात्र पाई गईं। वहीं जिन परिवारों में सरकारी नौकरी या अन्य अपात्रता की स्थिति पाई गई, उन्हें भी योजना से बाहर किया गया है।

किस्त को लेकर बना हुआ है सस्पेंस
पिछले कुछ महीनों में लाभार्थी सूची के सत्यापन और दस्तावेजों की जांच के कारण कई महिलाओं के नाम अस्थायी रूप से सूची से हटे हैं। इससे किस्त जारी होने से पहले लाभार्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

विभाग ने महिलाओं से की अपील
महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी लाभार्थियों से अपने दस्तावेज, बैंक खाते और समग्र आईडी की जानकारी समय-समय पर अपडेट रखने की अपील की है, ताकि योजना का लाभ बिना किसी रुकावट के मिलता रहे।

संबंधित समाचार

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

16 minutes ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

42 minutes ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 1 hour ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 1 hour ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 1 hour ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 1 hour ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 2 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 2 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 2 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 2 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 3 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 3 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 3 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 3 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 3 hours ago
राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील
Top News

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

about 3 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 3 hours ago
300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश
Top News

300 किलो विस्फोटक सामग्री ले उड़े बदमाश:खतरनाक चोरी ने बढ़ाई पुलिस की चिंता

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!