सरकार की 12वीं वर्षगांठ गर्व का क्षण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: The government 12th anniversary is a moment of pride Chief Minister Dr Mohan Yadav
KHULASA FIRST
संवाददाता

प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ा रिकॉर्ड
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामना दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा मोदी ने निर्वाचित रूप से सबसे अधिक अवधि तक देशसेवा करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक हैं। यह सभी देशवासियों के लिए गौरवशाली क्षण है।
उन्होंने का प्रधानमंत्री मोदी, जनहित में एकजुटता के साथ कार्य करते हैं। अपनी पूर्ण क्षमता के साथ भारत को दुनिया में नंबर-1 देश बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत आंतरिक रूप से सुरक्षित है, और सीमा से बाहर भी दुश्मनों के दांत खट्टे कर भारतीय सेना ने अपनी सामर्थ्य सिद्ध की है।
मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री गुफा मंदिर में आयोजित हनुमान चालीसा और प्रार्थना कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इसमें उक्त विचार व्यक्त किए। सांसद आलोक शर्मा, रवींद्र यति उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा राम राज्य में कोई भूखा नहीं सोता था, बेटियां सुरक्षित थीं, गौमाता के पूजन के साथ-साथ सनातन संस्कृति के मंदिरों का वैभव था। मोदी का कार्यकाल भी इन्हीं उपलब्धियों का साक्षी है।
सादगीपूर्ण जीवनशैली के साथ देश सेवा में समर्पित हैं। 25 करोड़ लोगों को मकान दिलवाए, 80 करोड़ नागरिकों को नि:शुल्क अनाज वितरित किया जा रहा है। नेतृत्व में करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलकर सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर रहे हैं। हम सभी के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश के भीतर जनसेवा और सीमा पर सामरिक सुरक्षा सशक्त हुई है।
एक नए संकल्प का वातावरण है
डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भगवान श्रीराम और हनुमान जी के आशीर्वाद से पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी पवित्र गीता में बताए कर्मवाद के सिद्धांत पर काम करते हैं।
उन्होंने अपने कार्यों से पृथ्वी पर अपने जन्म को सार्थक किया है। गरीब परिवार में जन्मे मोदी आज देश के गरीब परिवारों के लिए एक आदर्श हैं। देश में एक नए संकल्प का वातावरण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सबको अवसर मिलता है।
प्रदेशवासी अपने जीवन में संकल्प लें, संघर्ष करें और आगे बढ़ें। मोदी के नेतृत्व में हम जो कहते हैं, कर दिखाते हैं। प्रभु श्रीराम की विशेष कृपा मप्र पर है, प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ देश आगे बढ़ रहा है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?

मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप:26 बच्चों का रेस्क्यू; बच्चियों से घरेलू काम कराने और प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने इमारत सील की

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत:धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार

कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी:90 दिन में पंजीयन जरूरी; फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा

ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर:कागजों पर दौड़ती रही यातायात पुलिस

वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बेटे आकाश ने भी मिलाए कदम; इस दिन होगा शताब्दी वर्ष का वृहत एकत्रीकरण

सूखते बोरिंग और तालाब टैंकर के लिए चुकाने पड़ रहे ₹2000 रु.:कहीं चार साल से जलसंकट; कहीं गलियों तक नहीं पहुंच रहे टैंकर, 35 लाख लीटर की टंकी से सप्लाई पर भी उठे सवाल

2400 करोड़ की नर्मदा-माही उद्वहन सिंचाई योजना लोकार्पित:सिंचित रकबा बढ़ाकर किया 40 लाख हेक्टेयर; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

चलो वो बोतल आपको पिला दूं:शराब से 13 मौत पर भड़के जीतू पटवारी

फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका:मामला है पौने तीन करोड़ से अधिक की कथित फर्जी बैंक गारंटी का; बैंक ने किस बात से किया इनकार, किस हस्ती का पूर्व ओएसडी और ठेकेदार नामजद

मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही:जिला सत्र न्यायालय ने दूसरी बार आवेदन किया निरस्त

फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार:राजकुमार मिल के पास संदिग्ध हालत में बैठा था आरोपी; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर धर दबोचा

पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा:पत्नी दो साल की बेटी के साथ गई थी मायके; अब पुलिस कर रही है इस बात की जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!