छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’: भंवरकुआं क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच पहुंची कांग्रेस की महिला नेत्रियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं चौराहा क्षेत्र में स्थित हॉस्टलों में रहने वाली छात्राओं ने सवाल किया है कि आखिर सरकार ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को क्यों नहीं होने देना चाहती है। हमारी समस्याएं सामने आना चाहिए और उन पर चर्चा होना चाहिए, तभी जाकर उनका समाधान निकल सकेगा।
छात्राओं ने यह बात उस समय कहीं जब मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी उनसे मिलने पहुंचीं। उनके साथ अभा कांग्रेस कमेटी की सचिव और इंदौर संभाग की प्रभारी उषा नायडू भी थीं।
उन्होंने छात्रों के बीच जाकर उन्हें इंदौर में 19 सितंबर को राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ के बारे में जानकारी दी। जब विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम के बारे में बताया जा रहा था तो विद्यार्थियों ने खुद ही कह दिया कि उन्हें सबकुछ मालूम है।
रीना बौरासी सेतिया से चर्चा करते हुए छात्राओं ने कहा कि हाल ही में दिल्ली में हुई घटना में हमारे मध्य प्रदेश के युवाओं की मौत हो गई है। इसमें एक युवा देवास का है। इस तरह की घटनाएं हमारे दिल को आघात पहुंचा रही है। इन छात्राओं का कहना था कि अब देश में जेन जी और जेन अल्फा की समस्याओं पर न केवल चर्चा होना चाहिए, बल्कि उनका समाधान भी निकालना चाहिए।
इस समय देश के युवाओं के सामने शिक्षा से लेकर रोजगार तक बहुत सारी समस्याएं हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए युद्ध स्तर पर काम किए जाने की आवश्यकता है। इस मौके पर इन छात्राओं में से अधिकांश छात्राओं ने जानकारी दी कि उनके द्वारा छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए अपना पंजीयन कराया जा चुका है।
संबंधित समाचार

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

250 परिवारों के आशियाने दांव पर:आईडीए की हठधर्मिता से अटकी रजिस्ट्री

सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी:लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी नगर परिषद लाचार

कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला:मेडिकल स्टोर सील; संचालक को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी:पुलिस को शक ‘रैकी कर हुई वारदात’; चोरी में अंदर का ही व्यक्ति

टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति:पंप संचालकों को 90 दिन का मौका; 30 दिन में विभाग की ओर से आपत्ति नहीं तो आवेदन स्वत: मान्य

मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई:प्रशासन ने खाली करने का नोटिस दिया; जांच के बाद इतना जुर्माना भी

एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी:रेलवे के साफ-सफाई के दावों का खुलासा

ट्रक से गांजा तस्करी:376 किलो माल जब्त

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड का असर; शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पेटियां जलाईं

होटल में ब्यूटिशियन की मौत:कारोबारी के साथ रुकी थी महिला; शव छोड़कर फरार

रातभर 40 ठिकानों पर छापे:सुबह बंद मकान से 26 पेटी अवैध शराब बरामद

देखिए वीडियो:सोशल मीडिया पर छाए बाबा; दो दिन में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, मूर्ति हटाने की चर्चा के बीच देशभर में वायरल हो रहीं रील्स

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!