खुलने वाले हैं गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट: मां गंगा-यमुना की डोली धाम पहुंची; बाबा केदार की डोली भी ऊखीमठ से रवाना
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड में आज से बहुप्रतीक्षित चार धाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो रहा है। इसी कड़ी में आज गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और धामों में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी है।
गंगोत्री धाम में तैयारियां पूरी, दोपहर में खुलेंगे कपाट
मां गंगा की डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मुखबा से रवाना होकर आज सुबह करीब 9 बजे गंगोत्री धाम पहुंच गई। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया जा रहा है। कपाट खुलने के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए 5 से 6 हजार श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। निर्धारित समयानुसार दोपहर 12:15 बजे कपाट खोले जाएंगे। इस अवसर पर पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा संपन्न करवाएंगे।
यमुनोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की भीड़
मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से आज सुबह रवाना होकर करीब 5 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई तय कर यमुनोत्री धाम पहुंच चुकी है। यहां भी पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर के कपाट दोपहर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
केदारनाथ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की डोली
वहीं, भगवान केदारनाथ की डोली भी आज अपने शीतकालीन गद्दी स्थल ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर चुकी है। डोली के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पुजारीगण यात्रा में शामिल हैं।चार धाम यात्रा की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड में आध्यात्मिक माहौल चरम पर है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, वहीं देशभर से बड़ी संख्या में भक्त इन पवित्र धामों के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
संबंधित समाचार

12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; दो शिक्षक निलंबित

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!