महान पार्श्व गायिका का आज अंतिम संस्कार: राजकीय सम्मान के साथ विदाई; शाम को शिवाजी पार्क में दी जाएगी मुखाग्नि
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
महान पार्श्व गायिका आशा भोंसले को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में शाम 4 बजे किया जाएगा। रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पतालमें 92 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था।
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
देश की दिग्गज गायिका को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई। परिवार की ओर से अपील की गई है कि अंतिम संस्कार में सीमित लोग ही शामिल हों।
मल्टी-ऑर्गन फेल्योर से हुआ निधन
बताया गया है कि आशा भोसले को कई स्वास्थ्य समस्याओं के चलते शनिवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके कारण उनका निधन हुआ।
8 दशक लंबा रहा शानदार करियर
करीब 82 साल के अपने सिंगिंग करियर में आशा भोसले ने 12,000 से अधिक गाने गाए। उन्होंने 20 से ज्यादा भाषाओं में अपनी आवाज दी और 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड समेत 100 से अधिक सम्मान हासिल किए। उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था।
बचपन से ही शुरू हो गया था संगीत सफर
आशा भोसले, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। महज 9 साल की उम्र में पिता के निधन के बाद उन्होंने कम उम्र में ही गायन शुरू कर दिया था। उन्होंने 10 साल की उम्र में अपना पहला गाना गाया।
सदाबहार गीतों की धरोहर
उनकी आवाज में गाए गए ‘इन आंखों की मस्ती’, ‘दम मारो दम’, ‘पिया तू अब तो आजा’ और ‘चुरा लिया है तुमने’ जैसे गीत आज भी श्रोताओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।
पीएम मोदी सहित कई हस्तियों ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आशा भोसले भारतीय संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक थीं। उनका असाधारण संगीत सफर दशकों तक चला और उन्होंने अपनी आवाज से देश-विदेश के करोड़ों लोगों के दिलों को छुआ। उन्होंने कहा कि आशा जी की आवाज में एक कालातीत जादू था, जो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता रहेगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!