डॉग बाइट की भयावह तस्वीर: आवारा श्वान ने इतने लोगों को काटकर किया घायल; अस्पताल से गांव तक मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सांवेर रोड क्षेत्र में शुक्रवार को एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। कुत्ते ने दिनभर में 40 से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में डॉक्टर, नर्स, मेडिकल छात्र, मरीज, सुरक्षा गार्ड और राहगीर शामिल हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित अरविंदो अस्पताल परिसर रहा, जहां 16 से अधिक लोग कुत्ते के हमले का शिकार हुए। देर रात तक कुत्ते को पकड़ा नहीं जा सका, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा।
अस्पताल से शुरू हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अरविंदो अस्पताल परिसर से हुई। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक कुत्ता पिछले हिस्से से परिसर में घुसा और वहां मौजूद कर्मचारियों तथा अन्य लोगों पर अचानक हमला कर दिया।
देखते ही देखते अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुत्ता लोगों के पीछे दौड़ता और हमला करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में लोग खुद को बचाने के लिए भागते हुए नजर आ रहे हैं।
डॉक्टर, नर्स और छात्र भी हुए शिकार
कुत्ते के हमले में अस्पताल से जुड़े कई डॉक्टर, नर्स और मेडिकल छात्र घायल हुए हैं। घायलों में डॉ. स्मृति, डॉ. अक्षिता, सचिन राजपूत, अंजनी शर्मा, सीमा, शोभा, परिणीता, कुसुम, प्रणव गुप्ता, गोविंदा, विष्णु, अफसर, राजीव धाकड़ और आर्यन सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।
शाम तक 16 से अधिक घायलों का इलाज अरविंदो अस्पताल में किया गया, जबकि अन्य पीड़ितों ने आसपास के अस्पतालों में उपचार कराया। सभी को एंटी-रेबीज वैक्सीन और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
कई किलोमीटर तक फैलाया आतंक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल परिसर से निकलने के बाद कुत्ता लगातार विभिन्न इलाकों में घूमता रहा। वह एलएनसीटी कॉलेज, बरदरी गांव, रेवती रेंज और रेनेसां कॉलेज क्षेत्र तक पहुंच गया। जहां-जहां कुत्ता पहुंचा, वहां लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग उसके हमले का शिकार बने। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ता बेहद आक्रामक था और सामने आने वाले हर व्यक्ति पर हमला कर रहा था। इसके चलते पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।
निगम की टीम नहीं पहुंची, ग्रामीण खुद उतरे मैदान में
लगातार हमलों की जानकारी मिलने के बावजूद नगर निगम की डॉग स्क्वॉड टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। इससे नाराज स्थानीय ग्रामीण और रहवासी खुद लाठियां लेकर सड़कों पर उतर आए। लोगों ने अपने स्तर पर कुत्ते को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार एक स्थान से दूसरे स्थान पर भागता रहा। बरदरी और आसपास के गांवों में देर रात तक लोग सतर्क रहे और कुत्ते की तलाश जारी रखी गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक उसे पकड़ा नहीं जा सका था।
निगमायुक्त बोले- जानकारी मिलने पर भेजी टीम
मामले में निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने कहा कि उन्हें शुरुआत में इतनी बड़ी घटना की जानकारी नहीं थी। सूचना मिलने के बाद उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए संबंधित टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए।
इंदौर में बढ़ रही डॉग बाइट की समस्या
शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शासकीय हुकुमचंद पॉलीक्लिनिक (लाल अस्पताल) के प्रभारी डॉ. रुपेंद्र पटेल के अनुसार इंदौर में प्रतिदिन औसतन करीब 200 डॉग बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में ऐसे मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और नसबंदी अभियान की धीमी गति इस समस्या की प्रमुख वजह है। शुक्रवार की घटना ने एक बार फिर शहर में आवारा कुत्तों के नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!