दोस्त निकला दगाबाज: सुनसान इलाके में की वारदात; फंसा कानूनी शिकंजे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ दुष्कर्म और अपहरण का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवक ने पहले दोस्ती की, फिर घूमाने के बहाने छात्रा को अपने साथ ले जाकर पांच दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
पेट्रोल पंप पर हुई थी पहचान
पुलिस के अनुसार पीड़िता कॉलेज छात्रा है और परिवार की आर्थिक मदद के लिए एक पेट्रोल पंप पर पार्ट-टाइम नौकरी करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान मुरैना जिले के कैलारस निवासी विजय राठौर से हुई। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई।
सुनसान इलाके में की वारदात
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 31 मई को उसकी छुट्टी थी। इसी दौरान विजय उसे घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया। दिनभर शहर में घूमने के बाद जब छात्रा ने घर छोड़ने की बात कही तो आरोपी उसे ट्रांसपोर्ट नगर के सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
पांच दिन तक बनाया बंधक
छात्रा का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी उसे अपने साथ अलग-अलग स्थानों पर ले जाता रहा और करीब पांच दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह अपने घर नहीं लौट सकी। बेटी के लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और गुमशुदगी की सूचना भी पुलिस को दी थी।
घर लौटकर बताई पूरी आपबीती
चार जून को आरोपी छात्रा को वापस ग्वालियर लेकर आया। घर पहुंचने के बाद छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार उसे लेकर पुरानी छावनी थाने पहुंचा, जहां शिकायत दर्ज कराई गई।
आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी विजय राठौर के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, मारपीट, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
संबंधित समाचार

छात्रों के समर्थन में सिंगर ने उठाई आवाज:लाठीचार्ज पर जताई नाराजगी; कहा-छात्रों को मारने में शर्म नहीं आती

सीजेपी आंदोलन पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान:बोलीं- जरूरत पड़ी तो खुद प्रदर्शन में जाऊंगी; विपक्ष को दिया एकजुटता का मंत्र

तो इन कारणों से कटा नरोत्तम का पत्ता:अब मुख्यधारा में वापसी मुश्किल

190 पदोन्नत एसडीएम नहीं कर सकेंगे राजस्व के फैसले:भर्ती नियम 1961 के अनुसार दो साल परिवीक्षा अवधि व ट्रेनिंग अनिवार्य

गुरु पूर्णिमा पर मनेगा महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:आयोजन को लेकर की समीक्षा

गांवों से दिल्ली तक आंदोलनों की एक जैसी तस्वीर दिखी

अपॉइंटमेंट के नाम पर महिला से ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही हैक हुआ मोबाइल; खाते से उड़ाए रुपए

सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी संग्राम:युवक से माफी मंगवाई, कांग्रेस ने थाने का किया घेराव

वीडियो देखिये, कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का राहुल गांधी पर हमला:बोले- सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार; नेता प्रतिपक्ष से ऐसी उम्मीद नहीं

नीट आंदोलन:भंवरकुआं पर 22वें दिन भी डटे छात्र; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

वीडियो देखिये, यूसीसी बिल पास होने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की प्रतिक्रिया:शिक्षा और रोजगार की गारंटी भी देना आवश्यक; जनता से जुड़े मूल मुद्दों पर भी ध्यान देना चाहिए

इस क्रिकेटर पर लगे रेप के आरोप:हाईकोर्ट ने दिए गिरफ्तारी के आदेश; जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

छात्रों की समस्याएं केवल उठाएंगे ही नहीं:उनका निराकरण भी करवाएंगे; विक्रमसिंह सचान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नियुक्त

राम मंदिर ट्रस्ट की 22 को निर्णायक बैठक:चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नए सीईओ; महासचिव और ट्रस्टियों पर होगा फैसला

स्कूल बसों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा:जीपीएस, सीसीटीवी और स्पीड 40 से ऊपर नहीं...नियम तोड़े तो होगी सीधी कार्रवाई

300 स्टूडेंट्स ने बनाई मानव शृंखला:‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान में महिला सुरक्षा के साथ नशामुक्त समाज का लिया संकल्प

वीडियो देखिये, दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन:अनेक नेता हिरासत में; जितेंद्र सिंह ने की राहुल गांधी से मुलाकात

वीडियो देखिये, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:ग्राम मुंडलानायता में शासकीय भूमि एवं नाले से अतिक्रमण हटाया गया

राजा रघुवंशी हत्याकांड:सोनम की जमानत पर आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई; मेघालय सरकार ने टाइपिंग मिस्टेक का दिया है हवाला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!