सायरन बजाते आई एफआरबी कंडक्टर ने कर दी मुट्ठी गरम: भ्रष्टाचारी पुलिसकर्मियों की करतूत कैमरे में हुई कैद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सितंबर 2025 का एरोड्रम रोड पर लेकर तीन लोगों को मौत की नींद सुलाने और एक दर्जन लोगों को घायल करने वाला ट्रक का मामला आज भी लोगों के जेहन में हैं। ट्रक की एंट्री शहर के भीड़भाड़ वाले मुख्य मार्ग पर एक भ्रष्टाचारी पुलिसकर्मी की घूसखोरी के चलते हुई थी।
ताजा एक मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इसमें एफआरबी (डॉयल-112) पर चलने वाले पुलिसकर्मी ट्रक वाले से अवैध रूप से पैसे लेते कैद हो गए। हालांकि पुलिसकर्मियों के चेहरे सामने नहीं आए हैं। जानकारी के अनुसार खुलासा फर्स्ट के एक सुधी पाठक का आज सुबह किसी काम के सिलसिले में एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा रोड पर जाना हुआ था।
इस दौरान उन्होंने देखा कि एक मार्बल और टाइल्स से भरा एक ट्रक लक्ष्मीबाई मंडी रोड पर पहुंचा था। उसे वहां स्थित टाइल्स की तीन से चार दुकानों पर जाना था। तभी करीब 7.30 से 7.45 बजे करीब वहां पर एरोड्रम थाने की डॉयल-112 (एफआरबी) का पहुंचना हुआ। पुलिस की गाड़ी दनदनाती हुई ट्रक के पास पहुंची और रुक गई।
पुलिस के सायरन और गाड़ी की गति ने खुलासा फर्स्ट के पाठक का ध्यान सहसा ही अपनी ओर खींच लिया।
एफआरबी में से पुलिसकर्मी का इशारा हुआ और ट्रक का कंडक्टर, ट्रक में बैठे ड्राइवर के पास पहुंचा और उससे कुछ रुपए (परेशान नहीं करने के एवज में घूस) लेकर एफआरबी के पास पहुंचा।
एफआरबी में मौजूद पुलिसकर्मी ने हाथ बढ़ाया और कंडक्टर उसकी मुट्ठी गरम (कुछ रुपए देकर) करके चला गया। इसके बाद एफआरबी सायरन बजाते हुए आगे बढ़ गई।
ये पूरा घटनाक्रम जागरूक पाठक ने अपने कैमरे में कैद कर खुलासा फर्स्ट को उपलब्ध करा दिया। हालांकि इसमें गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मियों के चेहरे नहीं दिख रहे हैं।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!