एमपी में बेखौफ रेत माफिया: पुलिस वाहन को मारी टक्कर; आरक्षक घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
प्रदेश में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है। रविवार सुबह दिमनी थाना क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन रोकने पहुंची पुलिस टीम पर माफियाओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ा दी, जिसमें एक आरक्षक घायल हो गया।
गश्त के दौरान दिखे अवैध रेत से भरे वाहन
पुलिस टीम सुबह गश्त पर थी, तभी बरेथा-चक्रपान का पुरा मार्ग पर अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक भागने लगा।
रास्ता रोकने पर भी नहीं रुका ट्रैक्टर
ट्रैक्टर को रोकने के लिए पुलिस ने बोलेरो वाहन सड़क के बीच खड़ा कर रास्ता ब्लॉक किया, लेकिन आरोपी चालक ने रफ्तार और बढ़ाते हुए सीधे पुलिस वाहन में टक्कर मार दी।
आरक्षक घायल, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त
इस हमले में आरक्षक सुदामा रजक घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की बोलेरो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
एक आरोपी गिरफ्तार, सख्त कार्रवाई की तैयारी
घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
पहले भी हो चुका है बड़ा हादसा
गौरतलब है कि, करीब 15 साल पहले नरेंद्र कुमार (आईपीएस) को भी मुरैना में रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला था। इसके बावजूद अवैध खनन से जुड़े माफियाओं का हौसला अब भी बुलंद नजर आ रहा है।
संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!