खबर
Top News

बच्चे के जन्म से पहले उठ गया पिता का साया: शराब पार्टी के बाद गला दबाकर की हत्या

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जून 2026, 3:05 pm
शेयर करें:
बच्चे के जन्म से पहले उठ गया पिता का साया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला हत्या निकला। पुलिस ने पड़ताल की तो खुलासा हुआ कि युवक की हत्या उसके ही दोस्त ने मामूली विवाद के बाद गला दबाकर कर दी थी। घटना के समय दोनों ने शराब पार्टी की थी।

मोबाइल में आईडी चलाने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोस्त ने ही उसकी जान ले ली। इस घटना में गर्भवती पत्नी के बच्चे के सिर से जन्म से पहले ही उसके पिता का साया उठ गया।

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक रोहित पिता गोपाल सिंह निवासी ऋषि नगर (33) की हत्या उसके दोस्त देवेंद्र पिता संतराम उमर निवासी दुर्गानगर (32) ने की थी। रोहित का मकान ऋषि नगर में है। हीरा नगर एसीपी रुबीना मिझवानी ने बताया कि 3 जून को सूचना मिली थी कि ऋषि नगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो मृतक के गले पर निशान मिले। वहीं शव के पास एक अन्य व्यक्ति की चप्पल भी पड़ी हुई थी। इन परिस्थितियों ने पुलिस के संदेह को और गहरा कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आईडी चलाने की बात पर हुआ था विवाद
जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि रोहित की मौत गला दबाने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या की दिशा में जांच शुरू की। जानकारी जुटाने पर पता चला कि घटना वाली रात रोहित का दोस्त देवेंद्र उसके घर आया था।

दोनों ने साथ में शराब पार्टी की थी। इसी दौरान मोबाइल में किसी आईडी चलाने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर देवेंद्र ने रोहित का सिर दीवार में दे मारा। इसके बाद उसने उसका गला दबा दिया।

रोहित की हालत बिगड़ने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने कबूल कर लिया कि मोबाइल की बात को लेकर उसका रोहित से झगड़ा हुआ था और उसी विवाद में उसने उसकी हत्या कर दी।

बाणगंगा टीआई सियाराम गुर्जर ने बताया कि रोहित पीओपी लगाने का काम करता था और परिवार के साथ रहता था। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। उसकी पत्नी गर्भवती होने के कारण मायके गई हुई है, जबकि उसकी मां रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने बिहार गई हुई थी।

घटना वाली रात उसके पिता घर पर थे, लेकिन वे सो गए थे। इसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया। परिवार ने बताया घर में कुछ दिनों बाद बच्चे की किलकारी गूंजने वाली थी, लेकिन अब मातम पसर गया।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 5 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 5 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 6 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 6 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 6 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 6 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 6 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 6 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 7 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 7 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 7 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 7 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 7 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 8 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 8 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 8 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 8 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!