पिता-पुत्र की सनक से उजड़ गया परिवार: मृतक महिला का पति बोला- समय पर कार रोक देता तो बच जाती जान; कुछ दिनों पहले ही आए थे रहने, आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया क्षेत्र में पेंटहाउस किराए पर देने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में कार दौड़ाने से एक महिला की जान चली गई। मृतका शंपा पाठक (पांडे) थीं, जोइंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थीं। वे 13 मार्च अपने पति और दो बच्चों के साथ नए फ्लैट में रहने आई थीं। घटना बुधवार रात करीब 10:30 बजे एमआर-11 स्थित शिव वाटिका टाउनशिप में हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी मोहित चौधरी और उसके पिता कुलदीप चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।
पेंटहाउस Airbnb के माध्यम से किराए पर
पुलिस के अनुसार, सागरश्री एन्क्लेव बिल्डिंग में कुलदीप चौधरी ने अपना पेंटहाउस Airbnb के माध्यम से किराए पर दे रखा था। यहां रोज बाहरी लोगों का आना-जाना रहता था, जिस पर रहवासियों को आपत्ति थी। इसी बात को लेकर बुधवार रात विवाद बढ़ गया।
रहवासियों ने पेंटहाउस की बिजली बंद कर दी
बताया जा रहा है कि पहले रहवासियों ने पेंटहाउस की बिजली बंद कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुई। इसी दौरान आरोपी का बेटा मोहित कार लेकर पहुंचा और तेज रफ्तार में पहले एक महिला कर्मचारी को टक्कर मारी, फिर शंपा पांडे को कुचल दिया।
उपचार के दौरान हुई मौत
गंभीर रूप से घायल शंपा को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी घटना इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने रिकॉर्डिंग उपकरण जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
मृतका के पति अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले सौरभ पांडे ने बताया कि आरोपी ने तेज रफ्तार में कार चलाई और चाहकर भी उसे नहीं रोका। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते वाहन रोक दिया जाता, तो उनकी पत्नी की जान बच सकती थी। परिवार कुछ ही दिन पहले यहां रहने आया था। उनके दो बच्चे हैं और पूरा परिवार अब गहरे सदमे में है।
शोर सुनकर नीचे गए थे
सौरभ पांडे के अनुसार रात में बिल्डिंग के नीचे शोर सुनकर हम नीचे गए। कुछ देर में मारपीट होने लगी। इस बीच पेंटहाउस के मालिक का बेटा 60-70 की स्पीड में कार लाया। उसने पहले एक महिला कर्मचारी को घायल किया। फिर मेरी तरफ बढ़ा, मैं जैसे-तैसे बचा, लेकिन उसने मेरी पत्नी शंपा को चपेट में ले लिया।
सिर में चोट आई थी महिला के
सौरभ के अनुसार पहले पत्नी को बोनट लगा, लेकिन उसने कार नहीं रोकी। सीधे दीवार में जाकर टक्कर मार दी। पत्नी के सिर में बहुत ज्यादा चोट लगी। वह नीचे गिर गई। इसके बाद उसने कार चढ़ा दी। वह चाहता तो कार रोक सकता था।
कुछ दिन पहले ही आए थे
सौरभ के अनुसार फ्लैट में कुछ दिनों पहले ही शिफ्ट हुए। परिवार में 2 बच्चे और माता-पिता हैं। 7 साल का बेटा श्रेयांश तीसरी और 10 साल का बेटा श्रेष्ठ पांचवीं में पढ़ता है। हम तीन-चार साल पहले ही इंदौर आए हैं। पहले हम स्कीम 114 में रहते थे।
कई बार हुई शिकायत
रहवासियों का कहना है कि पेंटहाउस को किराए पर देने को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी थी। वहीं सोसाइटी अध्यक्ष ने पेंटहाउस को अवैध बताते हुए बिल्डर पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि पेंटहाउस के जरिए किन-किन लोगों का आना-जाना होता था।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!