परिवार शादी की खुशियां मना रहा था और चोरों ने घर में मनाई दीवाली: जिंदगीभर की जमा पूंजी और जेवर ले उड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक मजदूर परिवार में चोरी हो गई। पूरा परिवार रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने पांच दिनों से शहर से बाहर गया था। कल शाम घर लौटा तो चोरी का खुलासा हुआ। चोर जिंदगी भर की जमा पूंजी और जेवर ले जा चुके थे।
घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एकता नगर कॉलोनी की है। यहां फरियादी अर्जुन जाधव अपने परिवार के साथ रहते हैं। रिश्तेदार के घर शादी समारोह होने के चलते सोमवार को पूरा परिवार शहर से बाहर चला गया। मंगलवार को अर्जुन जाधव भी शादी समारोह में शामिल होने इंदौर से बाहर निकल गए।
कल परिवार के सारे लोग घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी का सामान भी बिखरा पड़ा और लॉकर टूटा था। अंदर रखे करीब डेढ़ लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवर गायब थे।
ऑफिस से आईफोन और नकदी चोरी
खजराना थाना क्षेत्र स्थित बिजनेस पार्क में चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। चिरंजीव सिंह रायत ने बताया कि उनके ऑफिस से अज्ञात चोर बैग चोरी कर ले गया। इसमें आईफोन और करीब 7,000 रुपये नकद रखे हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
सूने घर से सोने-चांदी के जेवर व मोबाइल चोरी
भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित कौशल्यापुरी निवासी किरण चौहान के सूने घर से सोने-चांदी के जेवर व नकदी सहित अन्य सामान चोरी हो गया। फरियादी ने पुलिस को की शिकायत में बताया वह किसी काम से गई थी, इसी बीच अज्ञात चोर घर में घुसा और सोने की अंगूठी, चांदी के झुमके, मोबाइल व अन्य सामान ले गया।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!