खबर
Top News

बेवफा पत्नी का खौफनाक खेल: प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट; पत्थर से कुचला सिर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जून 2026, 2:58 pm
शेयर करें:
बेवफा पत्नी का खौफनाक खेल

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
उन्हेल थाना पुलिस ने किसान भारत सिंह राजपूत की हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि किसान की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

खेत में मिला था खून से लथपथ शव
30 मई की सुबह ग्राम पिपलियाडाबी में किसान भारत सिंह राजपूत का रक्तरंजित शव उसके खेत में मिला था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संतोष चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच से हुआ खुलासा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आलोक कुमार शर्मा और सीएसपी नागदा विक्रम अहिरवार के निर्देशन में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच की। जांच के दौरान संदेह मृतक की पत्नी सोनाकंवर और गांव निवासी जितेंद्र सिंह पर गया।

प्रेम संबंध बने हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि सोनाकंवर और जितेंद्र सिंह के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। पुलिस के मुताबिक भारत सिंह शराब के नशे में अक्सर विवाद करता था और जमीन बेचने की बात कर रहा था। इससे दोनों आरोपी परेशान थे और उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

शराब पिलाकर पत्थर से कुचला सिर
योजना के तहत 29 मई की रात करीब 10 बजे जितेंद्र सिंह, भारत सिंह को शराब पार्टी के बहाने खेत पर ले गया। वहां मौका मिलने पर उसने खेत में पड़े भारी पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से भारत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मृतक की पत्नी सोनाकंवर और उसके प्रेमी जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 11 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 11 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 12 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 12 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 12 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 12 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 13 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 13 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 13 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 13 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 13 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 13 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 13 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 14 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 14 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 14 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 14 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 14 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 14 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!