सड़कों और फ्लायओवरों से बदल जाएगी शहर की सूरत: आईडीए का 1020 करोड़ रुपए का बजट मंजूर; आम जनता की सुविधाओं और नए प्रोजेक्ट्स पर रहेगा जोर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने शहर के विकास के लिए नए वित्तीय वर्ष 2026-27 का खाका तैयार कर लिया है। मंगलवार को संभागायुक्त और प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. सुदाम खाड़े की अध्यक्षता में हुई बैठक में 1020.93 करोड़ की अनुमानित आय और 993.86 करोड़ के खर्च वाले बजट को मंजूरी दी गई। इस बजट की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें स्टार्टअप पार्क, कन्वेंशन सेंटर और मल्टी मोबिलिटी हब जैसी बड़ी योजनाओं को पीपीपी मॉडल (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के जरिए पूरा किया जाएगा।
बैठक में कलेक्टर शिवम वर्मा, निगमायुक्त क्षितिज सिंघल, पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर सीएस खरत, नगर एवं ग्राम निवेश के संयुक्त संचालक शुभाशीष बनर्जी, पीएचई के अधीक्षण यंत्री सुनील कुमार उदिया, बिजली कंपनी के चीफ इंजीनियर राजेशचंद जैन, सहायक वन संरक्षक डॉ. लाल सुधाकर सिंह और आईडीए सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े प्रमुख रूप से मौजूद थे।
100 किमी लंबी नई सड़कों का जाल बिछेगा
प्राधिकरण ने बजट का सबसे बड़ा हिस्सा, जो कि करीब 36 प्रतिशत (360.31 करोड़ रुपए) है, सीधे तौर पर नगर विकास योजनाओं के लिए रखा है। इसके तहत शहर के अलग-अलग इलाकों में 100 किलोमीटर लंबी नई सड़कों का जाल बिछेगा और 141 नए बगीचे विकसित किए जाएंगे। सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए एमआर-11 और एमआर-12 जैसी मुख्य सड़कों का काम तेज कर दिया गया है।
शहर के ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए लवकुश चौराहे पर लेवल-2 फ्लायओवर और एमआर-10 के ब्रिज को आठ लेन करने के काम को प्राथमिकता दी गई है, साथ ही चंदन नगर चौराहे पर 60 करोड़ की लागत से नया ब्रिज बनाने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सड़कों और फ्लायओवरों की लाइटिंग पर 204.35 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
सुपर कॉरिडोर पर बनाया जाएगा स्टार्टअप पार्क
आम जनता और युवाओं की सुविधा के लिए सुपर कॉरिडोर पर एक बड़ा स्टार्टअप पार्क बनाया जाएगा, जिसमें ऑफिस, शॉपिंग मॉल और पार्किंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा, 1800 करोड़ की लागत से बनने वाले कन्वेंशन सेंटर और विजय नगर के पास मल्टी मॉडल मोबिलिटी हब से शहर की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी।
बच्चों की शिक्षा के लिए मूसाखेड़ी, नंदानगर, शिवनगर और पालकांकरिया में चार सीएम राइज स्कूलों का निर्माण किया जा रहा है। खेल प्रेमियों के लिए दशहरा मैदान पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की जिम्मेदारी आईडीए को सौंपी गई है। पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए 25 एकड़ में सिटी पार्क और सभी नई कॉलोनियों में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। नागरिकों को राहत देते हुए आईडीए ने लीज और एनओसी से जुड़े सभी काम ऑनलाइन कर दिए हैं, जिससे अब दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!